23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी धर्मप्रभा व स्नेहप्रभा का अगला चातुर्मास वेलचेरी में

टी.नगर में बर्किट रोड स्थित माम्बलम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा एवं स्नेहप्रभा का चातुर्मास वेलचेरी संघ के सान्निध्य में होना तय हुआ है। वेलचेरी...
less than 1 minute read
Google source verification
Sadhvi Dharmaprabha and Snehaprabha's next Chaturmas Velcheri

Sadhvi Dharmaprabha and Snehaprabha's next Chaturmas Velcheri

चेन्नई।टी.नगर में बर्किट रोड स्थित माम्बलम जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा एवं स्नेहप्रभा का चातुर्मास वेलचेरी संघ के सान्निध्य में होना तय हुआ है। वेलचेरी संघ के अध्यक्ष पूरणचंद कोठारी, सहमंत्री सुरेशकुमार बरडिया, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद चोरडिया, प्रसन्नचंद दुगड़, सुनीलकुमार डूंगरवाल, धर्मीचंद-बलवंत कोठारी व महावीरचंद खाबिया ने साध्वीवृंद के समक्ष आगामी चातुर्मास की विनती प्रस्तुत की। संघ की विनती को स्वीकार करते हुए साध्वी धर्मप्रभा ने वर्ष २०१९ का चातुर्मास वेलचेरी श्रीसंघ के सान्निध्य में करने की घोषणा की। इस मौके पर माम्बलम संघ के उपाध्यक्ष डा. उत्तमचंद गोठी, मंत्री महेंद्रकुमार गादिया, उदयराज सेठिया, महावीरचंद छाजेड़ आदि भी उपस्थित थे।

संभागीय शतरंज प्रतियोगिता आज से

केंद्रीय विद्यालय सी.एल.आर.आई. की मेजबानी में केवीएस,चेन्नई संभाग द्वारा इस साल की संभागीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न संकुलों के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

टीनीमीनी पाठशाला की शुरुआत 1 मई से

श्री वर्धमान जैन तत्वज्ञान केंद्र श्री धार्मिक पाठशाला द्वारा श्री वज्रस्वामी टीनीमीनी पाठशाला की शुरुआत 1 मई से होगी। इसे गुरु भगवंतों आचार्य जगतचंद्र सूरीश्वर तथा तीर्थभद्रसूरीश्वर का मार्गदर्शन मिला है। साथ ही कई परिवर्तन किए गए। कार्यकारिणी समिति ने बड़ी खुशी के साथ इसे शुरू करने की स्वीकृति दी। जगह जगह नई पाठशालाओं की शुरुआत हुई। पढ़ाई और खेलने की व्यवस्था करने (प्ले जोन) का निर्णय लिया गया है। एक महीने बाद ये कक्षाएं चलाने की भावना है। यह जानकारी अध्यक्ष रिखबचंद लुबचंद जैन सतावत ने दी।