14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेलम माहेश्वरी महिला मंडल ने बांटी साडिय़ां

सुगंधा समिति के अंतर्गत सेलम माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में बाल भारती कन्या विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन वेंडिग मशीन...

2 min read
Google source verification
Salem Maheshwari Mahila Mandal has distributed saris

Salem Maheshwari Mahila Mandal has distributed saris

चेन्नई।सुगंधा समिति के अंतर्गत सेलम माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में बाल भारती कन्या विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन वेंडिग मशीन स्थापित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुगंधा की दक्षिणांचल की राष्ट्रीय संयोजिका नीलम सारडा ने मशीन का उद्घाटन किया।

बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जानकारी दी गई। इसी अवसर पर तमिलनाडु, केरल एवं पुदुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की सह मंत्री ममता दमानी, तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी प्रादेशिक संगठन की सुगंधा संयोजिका तरूणा राठी, सेलम नगर सुगंधा संयोजिका सरिता टावरी, सेलम मंडल अध्यक्ष मधु मोहता एवं सेलम माहेश्वरी महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित थी।
इसके पश्चात सभी ने वृद्धाश्रम जाकर सुगंधा समिति के अंतर्गत महिलाओं को साडिय़ां प्रदान की। माहेश्वरी महिला मंडल की मीटिंग और अतिथियों के सम्मान के लिए नीलम सारडा, तरुणा राठी और सरिता टावरी का मोमेंटो द्वारा स्वागत किया गया और इस पूरे आयोजन की मुख्य सूत्रधार ममता दमानी का भी सम्मान किया गया। साथ ही संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा और सार्थक आयोजन करने की आवश्यकता पर मुख्य अतिथि ने विचार रखे। मीनाक्षी केला मंत्री और अपर्णा कोठारी सह मंत्री ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

नाइजीरियाई लड़कियों से नशे में धुत्त युवकों ने की छेडख़ानी

यहां के उपनगरीय वंडलूर में दो नाईजीरियाई लड़कियों से छेडख़ानी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात उनको अकेली जाते देख नशे में धुत्त युवकों ने उनका पीछा किया और जैसे ही उनके साथ छेडख़ानी शुरू की दोनों लड़कियों ने उनको पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

उसके बाद दोनों को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। ये दोनों युवतियां नाइजीरिया की रहने वाली हैं और शहर में रहकर दो अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि एक लडक़ी लोयला कॉलेज में पढ़ती है और दूसरी मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज की की छात्रा है। दोनों जहां किराए पर रहती हैं वहां वे पैदल ही जा रही थी। उसी दौरान दो युवकों की नजर उन पर पड़ी जो नशे में धुत्त थे, उन्होंने उनका पीछा कर उनके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। युवतियों ने डरने के बजाय उनको सबक सिखा दिया। वे उन पर झपट पड़ी और मदद के लिए चिल्लाते हुए उनकी पिटाई करने लगी।

युवतियों की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले और गुजर रहे लोग दौडक़र वहां पहुंचे। युवक इस हमले से आश्चर्यचकित रह गए। लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों वहां से भागने की कोशिश करने लगे। किसी तरह वे युवतियों के चंगुल से छूटकर भागे तो लड़कियों ने उन्हें दौड़ा लिया। लोगों ने भी उनका पीछा किया और आखिर दोनों को दबोच लिया। तब तक मौके पर पहुंच चुकी पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद युवतियों ने पश्चिमी अफ्रीका में रह रहे अपने परिवार से बात की। लड़कियों ने नाइजीरियाई अंबेसी में भी बात कर मदद मांगी। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई जल्द ही पूरी होने वाली है।
उसके बाद वे दोनों वापस अपने देश लौट जाएंगी अगर उन्होंने मुकदमा दर्ज किया तो उन्हें ट्रायल के लिए वापस भारत आना पड़ेगा, इसलिए उन्होंने नाइजीरिया अंबेसी में बात करके सलाह मांगी है। कांचीपुरम जिले के एसपी के अनुसार दोनों युवक पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है ताकि युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके।