
SANTOSH KUMAR, IPS
चेन्नई. राजस्थान मूल के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार को तिरुनेलवेली पुलिस आयुक्त के पद पर लगाया गया है। वे अब तक पुलिस महानिरीक्षक (नॉर्थ जोन) चेन्नई के पद पर कार्यरत थे। 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार ने सेंट स्टीफ़न कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स की डिग्री के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में मास्टर्स की है।
संतोष कुमार तमिलनाडु के पुलिस महकमे में कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पहली नियुक्ति सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तेनकासी के रूप में हुई। इसके बाद चेन्नई में सुरक्षा शाखा के पुलिस अधीक्षक, नामक्कल, करूर, कन्याकुमारी व नागपट्टिनम एसपी, पुलिस उपायुक्त (अपराध) मदुरै, माधावरम उपायुक्त, उपायुक्त (यातायात) पश्चिम चेन्नई, चेन्नई पुलिस मुख्यालय में उपायुक्त के पद पर रहे। इसके अलावा ग्रेटर चेन्नई पुलिस में संयुक्त आयुक्त (वेस्ट जोन), विल्लीपुरम रेंज डीआईजी, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), सेलम के पुलिस आयुक्त, आईजी (नॉर्थ जोन) चेन्नई के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
............................
कई अधिकारियों के तबादले
इसके साथ ही अन्य आईपीएस अधिकारी असरा गर्ग को आईजी (साउथ जोन) मदुरै, टी.एस. अन्बु को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ग्रेटर चेन्नई (उत्तर), प्रेम आनन्द सिन्हा को आईजी नॉर्थ जोन चेन्नई, , टी. सेंथिल कुमार को मदुरै आयुक्त, एटी दुरै कुमार को आईजी (इनफॉरसमेन्ट) चेन्नई, एस. मलिका को आईजी (स्थापना) चेन्नई तथा बाला नागा देवी को अतिरिक्त महानिदेशक (आपरेशन) चेन्नई, एच.एम. जयराम रमेश को अपर महानिदेशक (होम गार्ड) के पद पर लगाया गया है।
.............
कई अधिकारियों को पदोन्नत किया
इसके साथ ही कई अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। जी. संपत कुमार को पदोन्नत कर आईजी (कल्याण) चेन्नई, आयुष मणि को पदोन्नत कर अपर महानिदेशक बनाया है। सुमित सरण व महेश्वर दयाल को पदोन्नति देकर अपर महानिदेशक बनाया है। अभिन दिनेश मोदक को पदोन्नत कर अपर महानिदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) चेन्नई, संजय कुमार को पदोन्नति देकर अपर महानिदेशक (आधुनिकीकरण) चेन्नई, एन.के. सेंथामरैकन्नन को पदोन्नत कर अपर महानिदेशक (सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार) चेन्नई तथा वी. वनीता को पदोन्नत तक अपर महानिदेशक (रेलवे) चेन्नई के पद पर लगाया है।
Published on:
17 Mar 2022 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
