8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान मूल के आईएएस अधिकारी शंकरलाल कुमावत वाणिज्यिक कर (बड़े करदाता इकाई) के संयुक्त आयुक्त

राजस्थान मूल के आईएएस अधिकारी शंकरलाल कुमावत वाणिज्यिक कर (बड़े करदाता इकाई) के संयुक्त आयुक्त

less than 1 minute read
Google source verification
Shankar Lal Kumawat, IAS,Joint Commissioner of Commercial Taxes, Large Tax Payers Unit

Shankar Lal Kumawat, IAS,Joint Commissioner of Commercial Taxes, Large Tax Payers Unit

चेन्नई. राजस्थान मूल के आईएएस अधिकारी शंकरलाल कुमावत को वाणिज्यिक कर (बड़े करदाता इकाई) का संयुक्त आय़ुक्त बनाया गया है। वे अब तक चेन्नई निगम में संयुक्त आयुक्त (शिक्षा) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे कुछ समय तक राजस्थान में प्रतिनियुक्ति पर रहे।
राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आर. कन्नन को अतिरिक्त आयुक्त हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती, मागेश्वरी रविकुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव, एस.पी. अमृत को नगर प्रशासन का संयुक्त आयुक्त, कलैसेलवी मोहन को अतिरिक्त निदेशक सर्वेक्षण और बंदोबस्त, दया राम्या को संयुक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर कोयंबत्तुर एवं निशांत कृष्णा को उप कलक्टर होसुर के रूप में तैनात किया गया है।
चन्द्रकला रामनाथपुरम कलक्टर
चेन्नई कलक्टर आर सीतालक्ष्मी को राजस्व प्रशासन, आपदा प्रबंधन और शमन का संयुक्त आयुक्त, एस. वलरमती को सामाजिक सुरक्षा निदेशक, एम. लक्ष्मी को श्रम कल्याण और कौशल विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। आर गोपाल सुंदरराज को कलक्टर तेनकासी, डॉ. जे.यू. चंद्रकला को कलक्टर रामनाथपुरम, ए.के. कमल किशोर को तमिलनाडु फाइबर नेट कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक, पी. आकाश को मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, के.एम. सरयू को तमिलनाडु गाइडेंस ब्यूरो का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। विभु नायर, मंगत राम शर्मा, चंद्रकांत बी. कांबले को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।