18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil cinema : सत्य घटना पर आधारित सिबी सत्यराज की अगली फिल्म Ranger

Tamil cinema : ऑरा सिनेमाज के महेश जी. की अगली फिल्म जिसके हीरो Sibi Sathyaraj का टाइटल Ranger तय हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Tamil cinema : सत्य घटना पर आधारित सिबी सत्यराज की अगली फिल्म रेंजर

Tamil cinema : सत्य घटना पर आधारित सिबी सत्यराज की अगली फिल्म रेंजर

चेन्नई. ऑरा सिनेमाज के महेश जी. की अगली फिल्म जिसके हीरो सिबी सत्यराज का टाइटल रेंजर तय हुआ है।

Tigress Aavni पर आधारित : सत्य घटनाओं पर आधारित यह फिल्म नरभक्षी बाघिन आवनी Tigress Aavni को मार गिराने की कहानी है। इस बाघिन ने महाराष्ट्र के यावतमल जिले में कई लोगों का शिकार किया था।
फिल्म के लेखक व निर्देशक धरणीधरन हैं। वे बर्मा, जैक्सन दुरै और राजा रंगुस्की जैसी फिल्मों से स्वयं को साबित कर चुके हैं।


यूनिक है स्क्रिप्ट : रेंजर में सिबीराज फॉरेस्ट ऑफिसर हैं। उनके साथ रम्या नाम्बीसन और मधुशालिनी मुख्य किरदारों में हैं। निर्माता महेश जी. कहते हैं रेंजर की स्क्रिप्ट यूनिक है। मुझे इसमें पकड़ दिखाई दी। हमने कई मानव-पशु संघर्ष आधारित फिल्में देखी हैं जो कल्पनाओं पर चलती है लेकिन एक ऐसी कहानी जो हमारे देश में घटी है उसे पर्दे पर लाना बहुत ही उम्दा होगा। डायरेक्टर परफेक्ट हैं तो सिबीराज के होने से दर्शकों को इस बात का यकीन हो जाएगा कि फिल्म की कॉन्टेंट यूनिक है।


उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर होगी। तमिलनाडु, केरल व आंध्रप्रदेश के घने जंगलों में इसे शूट किया जाएगा। हॉलीवुड के दक्ष वीएफएक्स आर्टिस्ट की भी मदद ली जाएगी क्योंकि इसमें कई सीजीआइ शॉट्स होंगे।