
तमिलनाडु में सेप्टिक टैंक में जहरीला धुंआ सूंघने से तीन की मौत
चेन्नई/कड्लूर.
कड्लूर जिले के एक कण्णूर गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग बोर्ड को अलग करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक कड्लूर जिले के कण्णूर गांव निवासी कृष्णमूर्ति नया घर बना रहे है। शनिवार रात 8.30 बजे तीन मजदूर घर के सेप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग बोर्ड को अलग करने के काम में जुटे थे।
यह काम घर के मालिक कृष्णमूर्ति, राजमिस्त्री बालाचंदर और शक्तिवेल कर रहे थे। सेंटरिंग बोर्ड हटा रहे राजमिस्त्री बालाचंदर (32) अचानक बेहोश हो गया। यह देखकर साथी राजमिस्त्री शक्तिवेल और कृष्णमूर्ति बालाचंदर को बचाने के लिए सेप्टिक टैंक में उतर गए लेकिन जहरीली गैस के कारण वे भी बेहोश हो गए। यह देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने तीनों को सेप्टिक टैंक से निकाला और कट्टुमन्नारको के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। वहां तीनों की जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मौत जहरीली गैस से हुई है। पुलिस को सूचना दी गई। मामला दर्ज करने वाली श्रीमुष्णम पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।
Published on:
14 May 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
