15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएमके फाइल: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलै ने लगाए स्टालिन और अन्य नेताओं पर संगीन आरोप

डीएमके फाइल : पार्टी नेताओं की सम्पत्ति की पावर पॉइंट प्रस्तुति अपनी राफेल हथघड़ी की खरीद का भी दिया ब्योरा

2 min read
Google source verification
डीएमके फाइल: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलै ने लगाए स्टालिन और अन्य नेताओं पर संगीन आरोप

डीएमके फाइल: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलै ने लगाए स्टालिन और अन्य नेताओं पर संगीन आरोप

चेन्नई.

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलै ने अपनी घोषणा के अनुरूप सूबे के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अन्य वरिष्ठ मंत्रियों पर व डीएमके नेताओं की घोषित सम्पत्तियों और इनके स्रोतों की संदिग्धता पर प्रश्न उठाते हुए पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिखाया। यहां शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए उन्होंने डीएमके नेताओं और उनकी सम्पत्तियों का ब्योरा पेश करते हुए इनके स्रोतों की संदिग्धता पर सवाल किया और कहा कि वे जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से शिकायत करेंगे।

अन्नामलै ने घोषणा की थी कि वे चौदह अप्रेल को तमिल नववर्ष पर डीएमके फाइल्स जारी करेंगे जिसमें पार्टी नेताओं के कथित भ्रष्टाचार का ब्योरा होगा। उसी के तहत वे मीडिया से मिले और पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की सम्पत्तियों का विवरण पेश किया जो करोड़ों में थी। उन्होंने कहा कि वे यहां नहीं रुकने वाले है, आने वाले समय में डीएमके फाइल टू और थ्री भी लाएंगे।
इन मंत्रियों पर लगाए आरोप
भाजपा नेता ने डीएमके के वरिष्ठ मंत्रियों व नेताओं एस. जगतरक्षकन, दुरै मुरुगन, केएन नेहरू, टीआर बालू, कलानिधि वीरासामी, आरकाट एन. वीरासामी, के. पोन्मुड़ी, कलानिधि मारन, कनिमोझी और ईवी वेलू पर अंगुली उठाई। चर्चा में रही उनकी राफेल घड़ी के बारे में उन्होंने मीडिया को बताया कि मूलत: यह घड़ी उनके मित्र सी. रामकृष्णन ने कोयम्बत्तूर की जिमसन टाइम्स प्राइवेट लिमिटेड से मार्च 2021 में खरीदी थी। उसका बिल हमारे पास है। अपने मित्र से उन्होंने यह घड़ी 27 मई 2021 में खरीदी थी।

सभी सत्तारूढ़ पार्टियों का चिट्ठा पेश करूंगा
उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व वे सत्ता में रहीं और भ्रष्टाचार में लिप्त सभी पार्टियों को एक्सपोज करेंगे। इसकी वजह यह है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और वे इसका पूरी तरह विरोध करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संघर्ष आंशिक नहीं हो सकता, अगर ऐसा हुआ तो जनता हम पर विश्वास नहीं करेगी। अगर उनको रोकना चाहते हैं तो दिल्ली जाकर जोर लगाएं और पद से हटा दें। जब तक यहां अन्नामलै है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। यह उनकी इच्छा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह की राजनीति चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं ताकि लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ा जा सके। अन्नामलै ने कहा कि इस एक प्रेस मीट से उन्होंने कई ताकतवर लोगों से शत्रुता मोल ली है। वे जानते हैं कि उनके आरोपों की क्या प्रतिक्रिया होने वाली है?

डीएमके ने सिरे से खारिज किए आरोप
पार्टी के संगठन सचिव और राज्यसभा सांसद आर एस भारती ने अन्नामलै के आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। अण्णा अरिवालयम में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा, डीएमके नेताओं पर अन्नामलै के आरोप लोगों का ध्यान आरुद्र चिट फंड घोटाले से हटाने के लिए है, जहां उन पर 84 करोड़ रुपए लेने का लांछन है। सीएम एमके स्टालिन पर घूसखोरी के आरोप और इसकी सीबीआइ से शिकायत करने के अन्नामलै के दावे पर भारती ने पलटवार किया। उन्होंने कहा अगर ऐसा है तो सीबीआइ 2014 से कर रही थी जिस पर पीएम का नियंत्रण है। सीबीआइ की कार्यप्रणाली के बारे में सब जानते हैं। हम इससे घबराने वाले नहीं हैं।