9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए तमिलनाडु में दो हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, 10 से 24 मई तक रहेगी पाबंदी

खास बात है कि तमिलनाडु में एक दिन पहले ही संक्रमितों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Tamil Nadu announces Complete lockdown in for 14 days

Tamil Nadu announces Complete lockdown in for 14 days

चेन्नई.

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में 2 हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। तमिलनाडु में 10 मई से लेकर अगले दो हफ्ते तक यानी 24 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। खास बात है कि तमिलनाडु में एक दिन पहले ही संक्रमितों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे।


दरअसल तमिलनाडु में लगातार कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अब नई नवेली सरकार ने कमान संभाली है और प्रदेश में दो हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। ये लॉकडाउन 10 मई से शुरू होगा। तमिलनाडु देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और एक्टिव केस एक लाख से ज्यादा हैं। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है।

लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा
- लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केवल मीट की दुकानें, किराना की दुकानें और दूध सेंटर खोलने की अनुमति होगी।

- लॉकडाउन के दौरान सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

- समुद्री तट पूरी तरह से बंद रहेंगे और किसी को भी वहां घूमने की इजाजत नहीं होगी।

- लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

- 10 मई से लेकर 24 मई तक तमिलनाडु में बस, ऑटो और टैक्सी सेवाएं भी बंद रहेंगी।