
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections: TVK और DMK मिनिएचर का युवाओं में जबरदस्त ट्रेंड
राजनीतिक चुनावी माहौल के बीच चेन्नई और आसपास के शहरों में TVK, DMK जैसी पार्टियों के मिनिएचर और कलेक्टेबल्स का क्रेज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। इन कलेक्टेबल्स में पार्टी ऑफिस मिनिएचर, थीम किट्स और किंडर जॉय जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खूब बिक रहे हैं।
चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई शहरों में चुनावी कलेक्टेबल्स का चलन इस बार सुर्खियों में है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके(TVK) थीम की यूनिट्स, DMK और अन्य राजनीतिक दलों के ऑफिस मिनिएचर युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। तिरुवन्नामलै के आरणी की एस.डी. लक्ष्मी अपने इंस्टाग्राम पेज 'धर्शिकक्रिएशन' के जरिए TVK, DMK, AIADMK के ऑफिस मिनिएचर बेच रही हैं। लक्ष्मी के अनुसार, उनके 3D फ्रेम सभी दलों में पसंद किए जा रहे हैं और 2,000 रुपए से शुरू होकर अब तक 40 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।
ईरोड की प्रियदर्शिनी देसिंगु अपने इंस्टाग्राम पेज 'मारुति रेजिन आर्ट्स' से TVK थीम किंडर जॉय बेच रही हैं, जिनकी कीमत 300 रुपए है। इन किट्स में अभिनेता विजय की फोटो, 'कुट्टी सरप्राइज', स्टीकर, बैज, टीवीके झंडे वाली रेजिन ब्रेसलेट जैसे आइटम्स मिलते हैं। प्रियदर्शिनी ने बताया कि अब तक 150 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर थोक ऑर्डर किशोरों के हैं।
चेन्नई की श्रुति सुकुमार का 'एप्रिलशॉप' भी ऑनलाइन मिनिएचर बॉक्स बेच रही है, जिनमें दलों के ऑफिस के दृश्य शामिल हैं। चुनावी सीजन में DMK ऑफिस का मिनिएचर और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का प्रतिरूप सबसे अधिक पसंद किया गया है। टीवीके ऑफिस बॉक्स भी काफी डिमांड में है, जिसकी कीमत 2,500 से 3,000 रुपए तक है।
मदुरै के सुंदर 'सुंदर आर्ट्स एंड ड्रॉइंग्स' से TVK अमेजन किट की लोकप्रियता के बाद चुनावी कलेक्टेबल्स की मांग और बढ़ गई है। 350 रुपए में मिलने वाले इस किट में पार्टी फ्लैग बैज, झंडा, विजय स्टीकर, और पार्टी कलर का आईडी कार्ड शामिल है, जिसे समर्थक कैंपेन में पहनते हैं। तिरुचि के 'सरन कैसल गिफ्ट फैक्ट्री' के मालिक अरुण के अनुसार, मिनिएचर बॉक्स की मांग आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मलेशिया तक पहुंच गई है। मलेशिया में रह रहे तमिल लोगों ने भी DMK मिनिएचर किट के ऑर्डर दिए हैं, जिससे यह ट्रेंड युवाओं के बीच और लोकप्रिय हो रहा है।
Published on:
14 Apr 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
