
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, tamilnadu assembly election 2021, पहली बार होटल एवं रेस्टोरेंट बंद
-11 बजे तक राज्य में 26.29 प्रतिशत मतदान
चेन्नई.
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव (tamilnadu assembly election 2021) के लिए मतदान एक चरण में मंगलवार को सुबह 7.00 बजे शुरू हुआ। मतदान में कर्मचारियों को वोट देने के लिए पहली बार होटल एवं रेस्टोरेंट बंद रहे। लोगों ने अन्य विकल्पों की ओर रुख किया। इसी बीच 11 बजे तक राज्य में 26.29 प्रतिशत मतदान।
राज्य की 234 विधानसभी सीट एवं कन्याकुमारी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा। मतदान प्रक्रिया सात सुबह से शुरू हुई जो शाम सात बजे तक चलेगी। इसके लिए राज्य भर में 88,937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना पोजिटिव को मतदान के लिए सायं 6 बजे से 7 बजे के बीच अनुमति दी जाएगी। वे पीपीई किट पहनकर आएंगे।
मतदाताओं की सुविधा के लिए कुर्सी एवं सामियाना मुहैया कराया गया है। विकलांगों के लिए व्हील चेयर रखे गए हैं।
चेन्नई निगम ने विकलांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। राजनीतिक दल या उम्मीदवार मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी पर अपना अस्थाई कार्यालय बना सकते हैं।
इस विधानसभा चुनाव के लिए 3998 उम्मीदवार मैदान में हैं। करूर विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक 84, कागियम के लिए 50 और अरवाकुरुची के लिए 40 उम्मीदवार हैं। वलपराई निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम 6 उम्मीदवार हैं। कन्याकुमारी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Published on:
06 Apr 2021 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
