13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूठी अफवाह फैलाने वालों पर तमिलनाडु पुलिस सख्त, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

तमिलनाडु पुलिस ने कहा है कि ऐसी गलत जानकारी और अफवालों फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
झूठी अफवाह फैलाने वालों पर तमिलनाडु पुलिस सख्त, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

झूठी अफवाह फैलाने वालों पर तमिलनाडु पुलिस सख्त, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

चेन्नई/ तिरुपुर.

तमिलनाडु पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। तमिलनाडु पुलिस का कहना है कि तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर कोई हमला नहीं हुआ है। बिहारी श्रमिकों पर हमले के दावे वाले कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे है और हिन्दी बोलने पर बिहारियों के साथ तालिबानी सजा देने का दावा किया जा रहा है जो फर्जी है। तमिलनाडु पुलिस ने कहा है कि ऐसी गलत जानकारी और अफवालों फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुराना है वीडिया

तमिलनाडु पुलिस ने ट्वीट कर लिखा है कि जिस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों में खौफ बैठाया जा रहा है वह वीडिया पुराना है। वह हत्या कोयम्बत्तूर में हुआ था और पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वीडियों में मरने और मारने वाले लोग तमिलनाडु के है। इससे बिहार के लोगों से कोई संबंध नहीं है।

जांच परख कर पोस्ट करें

तमिलनाडु पुलिस का कहना है कि बिहारी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर पोस्ट करने से पहले मामले की जांचे और सच्चाई का पता लगाए। पुराना वीडिया और फर्जी वीडियो अपलोड करने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।