5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलसै सौंदरराजन ने पुदुचेरी की उप राज्यपाल की शपथ ली

तमिलसै सौंदरराजन ने पुदुचेरी की उप राज्यपाल की शपथ ली

less than 1 minute read
Google source verification
Telangana Guv Tamilisai Soundararajan Sworn In As Pondy Lt Governor

Telangana Guv Tamilisai Soundararajan Sworn In As Pondy Lt Governor

पुदुचेरी. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसै सौंदरराजन ने जिन्हें पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी ने राज निवास में एक सादे समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने तमिल में शपथ ली।
इससे पहले पुडुचेरी सरकार के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 16 फरवरी को सौंदरराजन को केंद्रशासित प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए जारी वारंट को पढ़ा। पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंधु, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मंत्री, विपक्ष के नेता एन रंगासामी, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमसिवायम (अब भाजपा में) और पुदुचेरी प्रशासन के अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद उपराज्यपाल को राज निवास के बाहर पुडुचेरी पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद संभालने वाली तमिलनाडु की सौंदरराजन पांचवीं महिला हैं। इससे पहले चंद्रावती, राजेंद्र कुमारी बाजपेयी, रजनी राय और किरण बेदी इस पद पर रह चुकी हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को मंगलवार को राष्ट्रपति के आदेश के बाद पद से हटा दिया गया था। सौंदरराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नारायणसामी और बेदी के बीच कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लंबे समय से उन्हें वापस बुलाने की मांग कर रही थी।
.......