4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द बनेगा देश का पहला जलमग्न संग्रहालय

पुदुचेरी में बनाया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
The country's first submerged museum will be soon

जल्द बनेगा देश का पहला जलमग्न संग्रहालय

चेन्नई. देश का पहला जल के भीतर संग्रहालय पुदुचेरी में बनाया जाएगा। बंगाल की खाड़ी में अभी तक गोताखोर और शौकिया डाइवर पानी में डूबे जहाजों को देखने के लिए गहरे पानी में जाते थे लेकिन अब यह गोता त्रासदी को देखने के लिए ही नहीं लगेगा। नौसेना अपने जहाज आईएनएस कडलूर को पर्यटन के विकास के लिए देने को राजी हो गई है। यह पोत 30,000 समुद्री मील की दूरी तय करने के बाद इस साल मार्च में अपनी सेवा से हटाया गया है। इसे पुदुचेरी तट से 7 किमी दूर 26 मीटर की गहराई में भेजा जाएगा।

एक गैर सरकारी संगठन, पांडिकॉन के अध्यक्ष प्रोबिर बनर्जी ने कहा कि जहाज पर्यटन को आकर्षित करता है, यह समुद्री जैव विविधता को बढ़ाने और मछली पकडऩे के उद्योग को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। यह 60 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा जहाज स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए एक विशेष स्थल होगा। इसमें गोताखोरों के लिए इसके अंदर जाने और बाहर आने के लिए मार्ग होंगे। वे जहाज में विकसित रंगीन समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को देख सकेंगे। बनर्जी ने कहा एक बार इसमें समुद्री जीव आ जाए तो तल में पर्यटकों के देखने के लिए जलजीवन के विभिन्न स्तरों पर रूप होंगे। समुद्र की सतह पर जहाज के आसपास पर्यटकों के लिए नाव की सवारी रखी जाएगी।