
Theni district attracted 35 lakh tourists in 2018
चेन्नई. प्रदेश का तेनी जिला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। साल 2018 में 35 लाख पर्यटक तेनी आए। तेनी जिले में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है और यही वजह हैं कि यहां पर्यटक खींचे चले आते हैं। जिला प्रशसन एवं पर्यटन विभाग लगातार पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बना रहा है।
तमिलनाडु एवं केरल के बीच गेटवे की भूमिका
जिले में प्रमुख पर्यटन स्थलों में कुम्बाकरै, सुरुली, चिन्ना सुरुली, मीसापुलिमला, मेगामलै, कुचानूर हैं जिन पर प्रशासन का विशेष फोकस है। इन जगहों पर आधारभूत सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है। तेनी जिला तमिलनाडु एवं केरल के बीच गेटवे की भूमिका निभा रहा है। दोनों प्रदेशों से आने वाले पर्यटक अधिक है। तमिलनाडु सरकार यहां वार्षिक चित्रा महोत्सव आयोजित कर रही है।
सुरुनी झरने के पास ही पार्क का निर्माण
प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों के लिए भी तेनी प्रमुख स्थल हैं। यहां यहां चीता, हाथी, शेर समेत अन्य कई जंगली जानवर देखने को मिल रहे हैं। यहां के मनमोहक झरने पर्यटकों को खासे आकर्षित करते रहे हैं। सुरुनी झरने के पास ही पार्क का निर्माण किया गया है।
Published on:
26 Dec 2019 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
