
three members of family found unconscious in charminar train
चेन्नई.
ट्रेन में हो रही जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैंं। बेखौफ लुटेरे आए दिन किसी न किसी यात्री को अपना निशाना बना रहे हैं। सिकंदराबाद से चेन्नई आ रहे परिवार को लूटेरों ने रास्ते में ही नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर लाखों के जेवरात उड़ा लिए।
पूरा परिवार सोमवार सुबह चारमिनार एक्सप्रेस ट्रेन में अचेतावस्था में मिला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यासरपाडि़ के सत्या अण्णै नगर निवासी कोमला (६५) और उनका परिवार कुछ दिन पहले सिकंदराबाद गया था। रविवार को कोमला और उसका पति प्रभु कुमार (पूर्व सरकारी कर्मचारी) और अन्य सदस्य सिकंदराबाद से चारमिनार एक्सप्रेस से चेन्नई लौट रहे थे।
ओंगोल से गुडुर रेलवे स्टेशन के बीच उन्होंने भोजन खरीदा। खाने के बाद वे अचेत हो गए। लूटेरों ने कोमला के गले से ३० सवरन के डायमंड के जेवरात लूट लिए जिनकी कीमत ३० लाख रुपए बताई गई है।
ट्रेन के सेंट्रल पहुंचने पर सभी यात्री उतर गए लेकिन कोमला और उनका परिवार सोया हुआथा। पुलिस ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं उठे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published on:
10 Sept 2018 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
