11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित संभालेंगे पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति किए जाने तक उन्हें वहां का प्रभार सौंपा है।

less than 1 minute read
Google source verification
TN Governor Banwarilal Purohit gets additional charge of Punjab, Chandigarh

TN Governor Banwarilal Purohit gets additional charge of Punjab, Chandigarh

चेन्नई.

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। उन्हें चंडीगढ़ का प्रशासक का भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति किए जाने तक उन्हें वहां का प्रभार सौंपा है।

कोविंद (Kovind) ने उन्हें पंजाब के राज्यपाल का प्रभार देने के अलावा चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी। पुरोहित को सितंबर 2017 में तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। असम के राज्यपाल भी रह चुके बनवारीलाल पुरोहित नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं।

इनमें से दो बार वह कांग्रेस के टिकट पर और एक बार भाजपा से जीते थे। बता दें कि राम मंदिर आंदोलन शुरू होने के बाद वह कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे।