
मुख्यमंत्री स्टालिन का बड़ा फैसला: 26 साल से अधिक की सजा काट रहे 12 कैदियों की होगी रिहाई
चेन्नई.
राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि राज्य की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 12 आजीवन दोषियों को पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरै की जयंती के मद्देनजर रिहा करने का आदेश दिया गया है। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एन आदिनाथन के तहत गठित एक पैनल की सिफारिश के अनुसार मानवीय आधार पर उनकी समयपूर्व रिहाई का आदेश दिया है।
कडलूर की केंद्रीय जेल से चार, कोयम्बत्तूर की केंद्रीय जेल से 6 और चेन्नर्ई की वेलूर और पूझल की केंद्रीय जेलों से एक-एक कैदी को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सितम्बर 2021 में अन्नादुरै की 113वीं जयंती के सिलसिले में 700 आजीवन दोषियों को उनके अच्छे व्यवहार के लिए रिहा करने की घोषणा की थी।
कडलूर की केंद्रीय जेल से चार, कोयम्बत्तूर की केंद्रीय जेल से 6 और चेन्नर्ई की वेलूर और पूझल की केंद्रीय जेलों से एक-एक कैदी को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया गया है।
Published on:
07 Feb 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
