19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TN फुल लॉकडाउन : सन्नाटा और वीराना, मंदिर के बाहर रचाया विवाह

8 और 16 जनवरी के बाद लगातार तीसरे हफ्ते भी पूर्ण लॉकडाउन रहा। महानगर में सतर्क रही पुलिस

2 min read
Google source verification
TN फुल लॉकडाउन : सन्नाटा और वीराना, मंदिर के बाहर रचाया विवाह

TN फुल लॉकडाउन : सन्नाटा और वीराना, मंदिर के बाहर रचाया विवाह


चेन्नई. तमिलनाडु में कोरोना फैलने के कारण पिछले 6 तारीख से रात का कफ्र्यू और रविवार को महाकफ्र्यू लगाया गया है। 8 और 16 जनवरी के बाद लगातार तीसरे हफ्ते भी पूर्ण लॉकडाउन रहा। सड़कें सूनी थी तो चहल-पहल वाले इलाकों में सन्नाटा था। लॉकडाउन की वजह से मंदिरों में होने वाली शादियां देवालय के बाहर ही संपन्न हुई। राज्यभर में पुलिस चौकस रही ताकि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
शनिवार रात से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि रविवार को रात 10 बजे से रात का कफ्र्यू लागू होने के कारण रविवार को पूर्ण कफ्र्यू लगा रहा।


सुनसान सड़क
राज्य के सभी जिलों की सभी सड़कें और आवाजाही पुलिस के नियंत्रण में थी। आम गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं और लोग घरों में बंद रहे। आवश्यक सेवाओं व पूर्व निर्धारित व आरक्षित यात्राओं को नहीं रोका गया।

४९३ जगह मोर्चाबंदी
अकेले चेन्नई महानगरीय क्षेत्र में 300 से अधिक स्थानों पर वाहन जांच के लिए मोर्चाबंदी की गई थी। आवड़ी और ताम्बरम पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भी चेकपोस्ट स्थापित किए गए थे। चेन्नई और उपनगरों में इस तरह कुल 493 स्थानों पर वाहनों की जांच हुई। चेन्नई महानगर पुलिस ने शनिवार रात के कफ्र्यू के उल्लंघन के ७० मामले दर्ज कर १७३ वाहन जब्त किए। मास्क नहीं लगाने के सिलसिले में ७.८७ लाख और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला गया।

मंदिर के बाहर रचाया विवाह

तिरुपरमकुंड्रम में एक जोड़े ने मंदिर के बाहर ही विवाह रचाया। चेन्नई के वडपलनी मंदिर का कुंभाभिषेक बिना भक्तों की अनुमति के विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।