
तमिलनाडु 400 करोड़ के निवेश से स्थापित करेगा फुटवियर पार्क
चेन्नई.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने 250 एकड़ भूमि पर 400 करोड़ रुपए की लागत से एक फुटवियर विनिर्माण पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा इससे रानीपेट जिले में लगभग 20,000 नौकरियां पैदा होंगी। स्टालिन ने पेरम्बलूर जिले के एरैयूर में जेआर वन फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड के 400 करोड़ रुपए से स्थापित फुटवियर यानी जूता-चप्पल बनाने के संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का दिन दूर नहीं
उन्होंने कहा सरकार ने पिछले दो साल में चमड़ा और फुटवियर उद्योग में कई परियोजनाएं शुरू की हैं। साल 2022 में फुटवियर एवं चमड़ा उत्पाद नीति लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, इस तरह की वृद्धि को देखकर मुझे यह कहने का विश्वास मिलता है कि 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का दिन दूर नहीं है। तमिलनाडु को चमड़ा और फुटवियर क्षेत्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करनी चाहिए। सरकार इस क्षेत्र में निवेश जुटाने के लिए कई पहल कर रही है। सार्वजनिक व निजी भागीदारी के माध्यम से सरकार ने तमिलनाडु में चमड़ा और जूता उद्योगों के लिए 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने की भी योजना बनाई है।
Published on:
28 Nov 2023 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
