
two TN varsities's Former VCs booked by DVAC
चेन्नई.
भ्रष्टाचार विरोधी सतर्कता निदेशालय (डीवीएसी) ने कहा कि विभाग ने राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपतियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं। डीवीएसी की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 2013-2016 के बीच विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में अण्णा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजाराम और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीवीएसी के अधिकारियों की दो टीम चेन्नई और तेनी के सात स्थानों पर छापेमारी कर करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ती से संबंधित 65 दस्तावेज जब्त किए है।
दूसरा मामला तमिलनाडु डॉ अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वनांगमुडी और पांच अन्य के खिलाफ है। पूर्व कुलपति वनांगमुडी पर यह आरोप है कि उन्होंने कार्यकाल के दौरान अन्य दूसरे अभियुक्तों के साथ षड्यंत्र रचकर प्रवेश प्रक्रिया नियमों का उल्लंघन किया।
डीवीएसी ने छह स्थानों पर छापेमारी कर 74 दस्तावेज जब्त किए जिसमें 95 लाख रुपए की संपत्ति का पता चला हैं। दोनों मामलों की जांच जारी है।
ज्ञातव्य है कि इसी साल फरवरी महीने में कोयम्बत्तूर के भारतीयार विश्वविद्यालय के कुलपति को 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। डीवीएसी के अनुसार ६७ वर्षीय गणपति को रिश्वत प्राप्त करते समय पकड़ा गया था। गणपति को कोयम्बत्तूर स्थित आवास पर एक लाख कैश और बाकी की रकम पोस्ट डेटेड चेक लेते पकड़ा गया है।
-----
भ्रष्टाचार विरोधी सतर्कता निदेशालय (डीवीएसी) ने कहा कि विभाग ने राज्य के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपतियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं। डीवीएसी की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 2013-2016 के बीच विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में अण्णा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजाराम और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरा मामला तमिलनाडु डॉ अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वनांगमुडी और पांच अन्य के खिलाफ है। पूर्व कुलपति वनांगमुडी पर यह आरोप है कि उन्होंने कार्यकाल के दौरान अन्य दूसरे अभियुक्तों के साथ षड्यंत्र रचकर प्रवेश प्रक्रिया नियमों का उल्लंघन किया।
डीवीएसी ने छह स्थानों पर छापेमारी कर 74 दस्तावेज जब्त किए जिसमें 95 लाख रुपए की संपत्ति का पता चला हैं। दोनों मामलों की जांच जारी है।
Published on:
25 Mar 2018 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
