
विष्णु समाज उत्तर चेन्नई तिरुवत्तियुर की नई कार्यकारिणी गठित
चेन्नई. श्री विष्णु समाज उत्तर चेन्नई तिरुवत्तियुर की आम मीटिंग रखी गई। जिसमें मघाराम सीरवी, ओमसिंह राजपुरोहित, मीठालाल घांची, कानाराम देवासी व गोपाराम माली को संरक्षक बनाया गया है। वहीं नई कार्यकारिणी में मीठालाल वैष्णव अध्यक्ष, ओमसिंह राजपुरोहित व बाबुलाल सीरवी उपाध्यक्ष, राजुराम माली सचिव, पदमसिंह राजपुरोहित व हवाराम घांची सह सचिव, लालचंद दर्जी कोषाध्यक्ष, किशनाराम जाट सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही हीरादास वैष्णव, करमाराम सीरवी, कमलेश राजपुरोहित, गजेंद्रसिंह राजपूत, अशोक माली, भरत राजपुरोहित, लक्ष्मण गुर्जर, मुन्नालाल गुर्जर, भंवरलाल सीरवी, हुकमाराम माली, रामजीवन जांगिड़, नरेशकुमार प्रजापत, सम्पतराज घांची, श्याम दर्जी एवं भैराराम देवासी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी ने सभी के सहयोग से विकास के काम करने का भरोसा दिलाया। नई कार्यकारिणी ने सभी के सहयोग से विकास के कार्य करने का भरोसा दिलाया। श्री विष्णु समाज उत्तर चेन्नई तिरुवत्तियुर के सदस्यों ने हिलमिल कर संस्था को आगे ले जाने में सभी के सहभागी बनने पर जोर दिया।
Published on:
16 Jan 2023 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
