
मिठाई के डिब्बे पर भी अंकित हो चेतावनी
चेन्नई. विधानसभा में मंगलवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी DMK विधायक पोनगोत्तै अलाड़ी अरुणा ने सुझाव देते हुए कहा कि मिठाई के डिब्बो पर कैलोरी और चीनी के संबंध में जानकारी के लिए चेतावनी अंकित होनी चाहिए। इससे विशेष कर मधुमेह के मरीजों समेत अन्य लोगों में जागरूकता पैदा होगी।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में मधुमेह के मरीजों की संख्या अधिक है। जिसके मद्देनजर मिठाई के डिब्बो पर चेतावनी का चिन्ह उनके लिए लाभकारी साबित होगा। चेतावनी के रूप में डिब्बों पर मिठाई में डाले गई कैलोरी और चीनी की मात्रा के बारे में जानकारी हो। जिसके जबाव में मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार अरुणा के इस प्रस्ताव और सुझाव पर विचार कर उचित कदम उठाएगी।
सीएम और डिप्टी सीएम करेंगे अंगदान : विजय भास्कर
चेन्नई. स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने विधानसभा को जानकारी दी कि सीएम ईके पलनीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम ने अंगदान करने की सहमति दी है जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है। सदन में विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान डीएमके सदस्य डा. अलादि अरुण ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और उनकी पत्नी ने एक मिसाल कायम करते हुए अंगदान करने की शपथ ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुए अंगदान अन्य प्रदेशों में भेजे जा रहे हैं। जवाब में मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रत्यारोपण के लिए अंग तमिलनाडु लाए गए हैं। लेकिन एक भी अंग राज्य से बाहर नहीं गया है।
Published on:
17 Jul 2019 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
