17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु: रामनाथपुरम जिले के तट पर मिली विशाल व्हेल मछली

- वेलिनोक्कम तट पर मृत मिली मछली

less than 1 minute read
Google source verification
Whale Shark Washed Ashore On Tamil Nadu Beach

Whale Shark Washed Ashore On Tamil Nadu Beach

रामनाथपुरम.

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के वेलिनोक्कम तट पर रविवार सुबह एक व्हेल शार्क मृत पाई गई। व्हेल को देखने के लिए आस-पास के इलाकों से भारी भीड़ तट की तरफ आई। इस घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब कोई व्हेल मछली तट पर मिली है। लोगों का कहना है कि जो व्हेल मछली यहां देखी गई है वह खून से लथपथ है और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान हैं। लोगों ने इस विशालकाय मछली की मौत पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है और नाराजगी भी जताई है।

विशालकाय मछली के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और मत्स्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। इससे पहले जून महीने में 18 फीट लंबी व्हेल मछली रामनाथपुरम जिला के तट पर आ गई थी। यह मछली भी मरी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।