30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नटराजन ने कहा, हम करेंगे वंशवाद की राजनीति

नटराजन का आरोप निराधार : भाजपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 17 Jan 2017, 8:30 PM IST

sasikala  hubby

sasikala hubby

तिरुचि.
एआईएडीएमके महासचिव वी. के. शशिकला के पति एम. नटराजन ने सभी को चौंकाते हुए कहा है कि हम वंशवाद की राजनीति करें तो गलत क्या है? उल्लेखनीय है कि नटराजन को पूर्व महासचिव स्व. जे. जयललिता ने पार्टी से हटा दिया था।
शशिकला के महासचिव बनने और उनको बतौर मुख्यमंत्री स्थापित करने की हो रही कोशिशों के बीच एम. नटराजन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। फिर पत्रकारों से वार्ता में भी उन्होंने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने पूछा, अगर मेरा परिवार राजनीति में सक्रिय हो रहा है तो गलत क्या है? तंजावुर में सोमवार रात नटराजन ने कहा, उनके परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को एमजीआर के निधन के बाद बचाया था। मेरी पत्नी शशिकला ने जयललिता की तीस वर्षों तक सेवा की। जब उन्हें एमजीआर का शव रखे वाहन से बेइज्जत कर उतारा गया तो तब हमने ही ने उन्हें सम्भाला था।

स्वयं ब्राह्मण ही जया के मुख्यमंत्री बनने का विरोध कर रहे थे लेकिन हमने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। मौजूदा मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नटराजन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना कार्यभार अच्छे तरीके से कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का नेतृत्व बदलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। अगर ऐसी कोई स्थिति आती भी है तो पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता इसके बारे में निर्णय लेंगे।
भाजपा पर निशाना
नटराजन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एआईएडीएमके को तोडऩे का प्रयास कर रही है। जैसा कि केंद्र सरकार का इतिहास रहा है वह साजिश रच कर तमिलनाडु के सरकार को भी गिराने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि राज्य के सारे ब्रह्मण एक जैसी सोच नहीं रखते हैं पर 10 प्रतिशत ऐसे है जो भगवाकरण के समर्थक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन उनके आस-पास के लोग उन्हें गलत सलाह देते हैं। पूर्व एआईएडीएमके मंत्री केपी मुन्नुसामी की आलोचना का जवाब देते हुए नटराजन ने कहा कि उनको नक्सली से संबंध होने के कारण पद से हटाया गया था। बाद में शशिकला की मदद से ही उनको पार्टी में वापस जगह मिली, इसलिए उनको हमारे खिलाफ कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है।

नटराजन का आरोप निराधार : भाजपा
चेन्नई. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एआईएडीएमके महासचिव वी.के शशिकला के पति एम. नटराजन द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में भाजपा राज्य इकाई की अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने कहा कि तंजावुर में पोंगल के एक कार्यक्रम के दौरान नटराजन ने भाजपा की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि वह एआईएडीएमके को तोड़ कर पार्टी में भ्रम पैदा कर रही है।

तमिलइसै ने आश्चर्य जताया कि एआईएडीएमके, जो सैन्य अनुशासन के साथ कार्य करने का दावा करती है, को इस तरह का भ्रम कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है, जिससे एआईएडीएमके में भ्रम पैदा हो और अगर नटराजन ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो वे सबूत दें। वे बताएं कि किस तरह भाजपा एआईएडीएमके को तोडऩे में लगी है।

उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके में किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न नहीं हो इसके लिए तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के तत्काल बाद ही मध्य रात्रि में नई कैबिनेट ने कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।