
World Oral Health Day 2023
चेन्नई. हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral Health Day 2023 ) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना होता है। मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन हम सुबह-शाम ब्रश कर लेना भर काफी मान लेते हैं। चिकित्सकों की मानें तो केवल सुबह-शाम ब्रश कर लेना काफी नहीं है। ओरल हेल्थ के प्रति लापरवाही हमें बड़ी समस्याएं दे सकती है। कुछ सुझावों पर अमल करें तो हमारे दांत-मुंह स्वस्थ रह सकते हैं।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीवैनवी अरुलमरी (# Dr. Srivainavi Arulmari) कहती हैं, हम स्वास्थ्य के प्रति यदि सजग रहेंगे तो हमारा कॉन्फीडेन्स लेवल भी काफी बढ़ जाएगा। इससे हमें हमारे करियर में भी फायदा मिलेगा। इसलिए ओरल हेल्थ के प्रति जागरुक रहना बहुत जरूरी है। पाचन क्रिया, जीवनशैली, तनाव आप के मसूड़े को प्रभावित करता है। इसलिए पाचन क्रिया पर विशेष ध्यान दे। आधुनिक समय में खराब जीवनशैली, अनुचित खान-पान और तनाव के कारण लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं। इनमें मुंह के रोग भी शामिल हैं। लोगों को अपनी सेहत के साथ-साथ अपने मुंह का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए दिन में दो बार ब्रश करें। इससे मुंह के रोगों का खतरा कम होता है। ओरल हेल्थ के लिए हमारा पहला कदम ब्रश करना होता है। उनका कहना है कि सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना अपनी आदत बना लेनी चाहिए। इससे दांतों में बैक्टीरिया होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। हमें नियमित तौर से ओरल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
धूम्रपान से दूरी बनाएं
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है कि धूम्रपान से दूरी बनाएं। धूम्रपान से न केवल दांत गंदे होते हैं, बल्कि काफी हमारे मसूड़ों में रक्तसंचार भी प्रभावित होता है। धूम्रपान से मुंह का कैंसर होने का भी खतरा रहता है। कैंसर जैसे जानलेवा रोग से बचने के लिए हमें धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
साल 2013 से मना रहे
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral Health Day 2023) पहली बार साल 2013 में मनाया गया था। इसकी शुरूआत वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा की गयी थी। इसके बाद हर वर्ष 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। साल 2014 से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेंटल स्टूडेंट्स के सहयोग से एफडीआई एक वार्षिक विश्वव्यापी प्रतियोगिता भी आयोजित कराता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना है। खबरों की मानें तो बड़ी संख्या में लोग मुख की बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें ओरल कैंसर प्रमुख हैं। इसके अलावा, दांतों में सड़न, पायरिया समेत कई अन्य बीमारियां हैं। धूम्रपान और तंबाकू चबाने से भी मुंह की बीमारियां होती हैं।
Published on:
20 Mar 2023 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
