6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की 5 लाख महिलाओं को मिलेगा लाड़ली बहना का लाभ

पंजीयन के लिए किसी पेपर की जरूरत नहीं, ई केवाईसी अवश्य कराएंइंटरव्यू

2 min read
Google source verification
महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह

महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह

छतरपुर. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में से एक लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रूपए दिए जाने है। जून से दी जाने वाली राशि के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। बिना किसी दस्तावेज के योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। बशर्ते ईकेवाइसी कराया जाना अनिवार्य है। योजना को लेकर जिले में चल रही प्रक्रिया व पात्रता के बारे में पत्रिका के पाठकों को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह जानकारी दे रहे हैं।

प्रश्न- जिले में कितने हितग्राहियों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा?
उत्तर- जिले में करीब 5 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने की संभावना है। पात्र हितग्राही का आधार कार्ड बैंक से लिंक हो, डीबीटी इनवेल्ट हो तथा ईकेवाइसी कराया गया हो। क्योंकि बिना ईकेवाइसी के इसका लाभ नहीं मिलेगा। हितग्राही का खाता नियमित संचालित हो, यदि आधार कार्ड से खाता लिंक होगा तो राशि पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं होगी। ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद आदि के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

प्रश्न : किन परिवार की महिलाओं को योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा?
उत्तर- जिन महिलाओं के परिवार के मुखिया की आमदनी ढाई लाख से अधिक है अथवा 5 एकड़ जमीन के मालिक हैं ,वे लाभ से वंचित रहेंगे। इसके अलावा चार पहिया वाहन मालिक, राज्य एवं केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी, निगम मण्डल के सदस्य एवं पदाधिकारी का परिवार भी इस लाभ से वंचित रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से लाड़ली बहना योजना के फार्म भरे जाएंगे।

प्रश्न: योजना के लिए पात्रता की क्या शर्ते रखी गई है। उम्र को लेकर क्या शर्त है?
उत्तर: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए महिला आवेदक को विवाहित होने के साथ मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए। जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी पात्र होंगी। साथ ही कैलेण्डर वर्ष 2023 में 1 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं हो तथा 60 वर्ष या इससे कम उम्र हो पात्रता की श्रेणी में आएंगी। इसमें खास बात ये है कि हितग्राही को पात्रता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं देने होंगे। उनके द्वारा बताई जानकारी ही पर्याप्त है।

प्रश्न: आवेदन से पूर्व क्या तैयारियां की जानी चाहिए। आवेदक कौन से काम पहले से कर ले?
उत्तर: पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने से पूर्व समग्र आईडी का आधार के साथ ई-केवाइसी, महिला का स्वयं का बैंक खाता हो तथा बैंक खाता आधार से लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं है तो 25 मार्च के पूर्व ही सभी प्रक्रिया सीएससी सेंटर (ई-केवायसी मुफ्त में होगा) एवं बैंक में जाकर पूर्ण कराएं। साथ ही आधार में जन्म तिथि गलत है तो सुधार करवाएं। समग्र एवं आधार का डाटा मिलाना होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 25 मार्च से छतरपुर जिले में ग्रामीण एवं निकाय स्तर पर कैंपों के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे।