छतरपुर. अमृतम् जलम् अभियान के तहत सत्तन तलैया को नया जीवन देने के लिए श्रमदान का सिलसिला जारी है। तालाब सफाई की इस मुहिम में युवा उत्साह दिखा रहे हैं। युवाओं की टीम रोजाना सुबह श्रमदान कर रही है। जिसके परिणाम स्वरुप तालाब की पक्के घाट के बाद कच्चे घाट की सफाई भी पूरी हो गई है। तालाब के घाट साफ होने से तालाब की रंगत निखरने लगी है। अब युवाओं की टीम पानी में तैर रही जलकुंभी और कचरा हटाने में जुट गए हैं।
मेहनत का दिखने लगा प्रतिफल
श्रमवीरों की इस मेहनत का नजारा भी दिखने लगा है। बाबाघाट का सौंदर्य निखरने लगा है। लोगों द्वारा तालाब किनारे की गई सफाई से घाट एकदम साफ नजर आने लगा है। अपार उत्साह के बीच शहर के जनप्रतिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों, युवाओं की टोली आदि ने सफाई कर स्व’छता का संदेश दिया। इस मौके पर आगे भी सफाई अभियान जारी रखने व जल स्रोतों के संरक्षण की शपथ दोहराई।

जलस्रोतों को संवारने की उठी आवाज
पत्रिका अमृतम जलम अभियान की हर किसी ने मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों ने कहा कि यह जागरुकता समाज को नई दिशा दे रही है। लोगों ने कहा कि सत्तन तलैयार की सफाई का अभियान जैसे पत्रिका ने चलाया है, उसी तर्ज पर अन्य जलस्रोतों में भी चलाया जाए। शहर के सभी तालाब साफ-सुथरे रखे जाएं। लोगों ने जलसंरक्षण के लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि पानी की हर एक बूंद किसी अमृत से कम नहीं है। ये प्रकृति की अमूल्य धरोहर मानव जीवन समेत संपूर्ण सृष्टि के संचालन और उसके पालन में अहम भूमिका निभाती है। इसे बचाने और भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
इन श्रमदानियों ने बहाया पसीना
तालाब के घाट की सफाई के बाद अब तालाब के पानी में इकठ्ठा हुए कचरा, काई और जलकुंभि की सफाई शुरु हो गई है। शुक्रवार को भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह, मनीष पांडेय, विष्णु राय, अशोक सिंह युवा समाजसेवी,दिनेश दीक्षित,धीरेन्द्र नायक,पुष्पेंद्र सिंह पायक, रिंकू निरंजन,पिंटू तिवारी,आदर्श चौबे,रिंकू मिश्रा,सुनील रिछारिया ने श्रमदान किया। समाजसेवियों की इस टीम ने जाल की मदद से पानी का कचरा निकालना शुरु किया है।
