18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोप, थाने पहुंच गया मामला

bageshwar dham- नागपुर में कथा करने गए मध्यप्रदेश के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर की समिति ने लगाए आरोप...। थाने में प्रकरण...।

2 min read
Google source verification
bageshwar-1.png

छतरपुर। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। उन पर महाराष्ट्र में अंधविश्वास को बढ़ावा देने और चमत्कार करने के दावे करने का आरोप लगा है। नागपुर में पं. शास्त्री के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हुआ है। पं. शास्त्री फिलहाल रायपुर में हैं और 25 जनवरी तक रामकथा करेंगे।

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार अंधविश्वास फैलाने के आरोप और बिगड़े बोल के कारण भी विवादों में आ गए हैं। हाल ही में नागपुर अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनके खिलाफ थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है। समिति ने पं. शास्त्री की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

यह है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के जाने-माने कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथा करने गए थे। इस दौरान 7 और 8 जनवरी को दिव्य दरबार भी लगाया था, जिसमें चमत्कार के दावे भी किए गए थे। नागपुर की जादू टोना विरोधी समिति के संस्थापक श्याम मानव कहते हैं कि हमारे संविधान में रामकथा या धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन जब ऐसी कथा में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है और चमत्कार के दावे किए जाते हैं तो कानून का उल्लंघन होता है। समिति का कहना है कि उनकी बात को साबित करने के लिए उस कथा का वीडियो भी है।

यह भी पढ़ेंः

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की बदजुबानी बनी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

धीरेंद्र शास्त्री बोले- स्वीकार है चुनौती

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के दौरान अंध श्रद्धा उन्मूलन के संस्थापक श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि वे लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। मानव ने चुनौती भी दी थी कि वे चमत्कार करके दिखाएंगे तो वो उनको 30 लाख रुपए देंगे। इस पर पं. शास्त्री ने रायपुर में कहा कि मैं श्याम की चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं रायपुर में चुनौती स्वीकार करता हूं। श्याम यहां आ जाएं, टिकट का खर्च मैं दूंगा। मैं कोई संत नहीं, जैसे को तैसा जवाब देता हूं। पं. शास्त्री ने कहा कि हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आरोप लगाने वाले छोटी मानसिकता वाले हैं। हम दावा नहीं करते हैं कि आपकी समस्या को मिटा देंगे। हमें अपने इष्ट पर विश्वास है। हम अंधविश्वास के पक्षधर नहीं हैं। हमारे इष्ट लोगों की समस्या दूर करते हैं। क्या हनुमानजी की पूजा और उनका प्रचार करना गलत है?

और क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं में एकता की कमी का फायदा बाकी लोग उठाते हैं, पर अब बदलाव हो रहा है। हिन्दू जाग रहा है। जहां भी धर्मांतरण होता है, हमने वहां जाकर कथा करने का संकल्प लिया है। हिन्दुओं के देवी-देवता को इसलिए भी टारगेट किया जाता है, क्योंकि हम काफी भोलेभाले लोग हैं।