
घोड़े पर सवार होकर निकले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री, वीडियो वायरल
रक्षाबंधन के मौके पर छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे है। पंडिच धीरेंद्र शास्त्री का घोड़े पर सवारी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।
बताया जा रहा है कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का घुड़सवारी करते हुए वीडियो छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम का ही है। जहां बुधवार को रक्षावंधन के पर्व पर हवन पूजन आयोजित हुआ है। हवन में आहुति देकर जब पंडित शास्त्री निकले तो उन्हें एक घोड़ा नजर आया। घोड़े को देखकर वो उसके पास गए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले घोड़े को दुलार किया, फिर उसपर सवार हो गए। बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री को घोड़े पर सवार होकर आगे बढ़े तो उनके साथ साथ उनके भक्तों में भी खासा उत्साह नजर आया।
धीरेंद्र शास्त्री ने बंधवाई राखी
इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आश्रम की भक्त बहनों से राखी भी बंधवाई। इसके अलावा, दूर-दूर से बहनें बागेश्वर धाम को राखी बांधने भी पहुंची थी। उन्होंने रक्षा सूत्र बांधकर बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी बहनों को चुनरी भेंट की। रक्षाबंधन 30 अगस्त का है और भद्रा काल की वजह से महाराज ने एक दिन पहले ही राखी बंधवाई है।
Published on:
30 Aug 2023 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
