छतरपुर. जिस तरह से महाभारत काल में अभिमन्यु ने चक्रव्यूह को तोड़ा था ठीक उसी तरह समाज में फैली बुराईयों के चक्रव्यूह को खत्म करने महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के माध्यम से शहर के तिराहे, चौराहों में चौपाल एवं नुक्कड़ नाटक से सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का संदेश दिया जा रहा है।
डीएसपी इन्द्राज सिंह ने बताया कि एसपी अमित सांघी के निर्देशन में मैं हूं अभिमन्यु अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है। वैसे तो यह अभियान प्रदेश स्तरीय है लेकिन जिले में इसे विशेष गति दी जा रही है। डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि अभियान के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों, कुरीतियों, रूढिय़ों को दूर करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। आमतौर पर सामाजिक बुराईयों की चपेट में आकर महिलाओं की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होती है इसलिए सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर ही किया जा रहा है। अभियान के दौरान बताया गया कि किसी भी तरह की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1090 में संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक निशा श्रीवास्तव, प्रियंका चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।