5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लवकुशनगर में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या

घटना के बाद से आरोपी फरार, कोरोना में पति की हो चुकी है मौत

less than 1 minute read
Google source verification
विमला पाल

विमला पाल


छतरपुर. लवकुशनगर में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुर कर दी है। घटना का कारण भी अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन महिला की मौत से उसके दो बेटे अनाथ हो गए हैं। कोरोना काल में महिला के पति की मौत हो चुकी है।

लवकुशनगर के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली विमला पाल 30 वर्ष की देवर अरविंद पाल ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी पीएल प्रजापति व थाना प्रभारी संजय बेदिया ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति जायजा लिया है। मृतक विमला पाल के सीने में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया की देवर ने कट्टे से फायर कर घटना को अंजाम दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि देवर आखिर ऐसा कदम उठाया है, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक विमला के पति शिवप्रसाद पाल की मौत कोरोना की दूसरी लहर में हो गई थी। वह विद्युत विभाग में मीटर रीडर का था। मृतक के दो बेटे यश पाल 11 वर्ष व पारस पाल 4 हैं। घटना के बाद दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता के बाद अब मां का साया भी बच्चों के ऊपर से उठ गया है। मृतका जुझार नगर थाना क्षेत्र के पुरवाबम्होरी गांव की निवासी थी। बीते कुछ साल से गुढ़ा रोड में निवास बनाकर अपने बच्चों के साथ रह रही थी।