27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खड़े ट्रक में टकराई बस, ट्रक की बॉडी बस में फंसी, 6 घायल

भोपाल से छतरपुर जाते समय सुबह 5.40 बजे 30 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

2 min read
Google source verification
नेशनल हाइवे स्थित ग्राम घिनौची के पास सुबह 5.40 बजे की घटना

नेशनल हाइवे स्थित ग्राम घिनौची के पास सुबह 5.40 बजे की घटना

बड़ामलहरा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तडके बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। घटना में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मेंं प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस परिचालक की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया।

नेशनल हाइवे स्थित ग्राम घिनौची के पास सुबह 5.40 बजे के आसपास यात्री बस क्रमांक एमपी 16 पी 0432 व ट्रक में टक्कर हो गई। घटना में बस परिचालक रमेश अवस्थी (43) निवासी छतरपुर, क्लिंजर बहीद अली (31) निवासी रगौली, बीके बहन मोनिका (36), सूरज रैकवार निवासी बडामलहरा, संतोष बिछोले (39) निवासी नौगांव, कन्हई पाल (45) निवासी दरगुवां सहित 6 लोग घायल हुए है। सडक दुर्घटना के बाद 100 डायल पुलिस व एम्बूलेंस की मदद से घायलों को बडामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

यात्री बस बुंदेलखंड मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी की बताई गई है और भोपाल से छतरपुर की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जबकि, ट्रक ग्राम घिनौची के पास सडक किनारे खडा था। तेज रफ्तार यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। तेज टक्कर से ट्रक के परखच्चे उड गए और 50 फ ीट दूर खेत में घुस गया जबकि, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस परिचालक रमेश पिता रमाशंकर अवस्थी (43) निवासी विश्वनाथ कालौनी छतरपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग,मानव जीवन को खतरा उत्पनन करने के अपराध में के स दर्ज किया गया है। ट्रक क्षतिग्रस्त होने से नंबर ज्ञात नहीं हो सका है। इंजन और चेसिस नंबर से पुलिस ट्रक व मालिक की पहचान करेगी। गुलगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस परिचालक की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया गया है। निवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग