26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन विवाद में रिश्तों की मर्यादा तार-तार: बेटे ने जीवित मां और बहन को सोशल मीडिया पर दी ‘श्रद्धांजलि’, सिर मुंडवाकर फोटो की वायरल

बहस के दौरान जब मां पुष्पा शिवहरे ने गुस्से में कह दिया कि तुम दोनों के लिए मैं मर गई और मेरे लिए तुम दोनों मर गए हो, तो बेटे भरत ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए अपना मुंडन करा लिया और सोशल मीडिया पर मां-बहन को मृत बताते हुए पोस्ट डाल दी।

2 min read
Google source verification
post

सोशल मीडिया पोस्ट

अपनी ही मौत की खबर सुनकर सदमे में आया परिवार, बमीठा थाने में आरोपी युवक की शिकायत

बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी जिंदा मां और बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें मृत घोषित कर दिया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना लिख दी। यह पोस्ट वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मामला अब पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है।

विवाद की जड़: 6 लाख रुपए और पिता की जेल

पड़ताल में सामने आया कि इस विवाद के पीछे एक कानूनी मजबूरी और पारिवारिक कलह है। युवक भरत शिवहरे के पिता वृंदावन शिवहरे पर चेक बाउंस का पुराना मामला चल रहा है, जिसमें न्यायालय ने 27 महीने की सजा या 6 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। भरत चाहता था कि 3 लाख रुपए मां-बहन दें और 3 लाख वह खुद मिलाए ताकि पिता को जेल जाने से बचाया जा सके। इसी राशि की व्यवस्था और पिता द्वारा बेटी सोनम के नाम किए गए मकान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि रिश्तों का कत्ल हो गया।

मां ने कहा- मैं तुम्हारे लिए मर गई, बेटे ने करा लिया मुंडन

बताया जा रहा है कि घर में खाने-पीने से लेकर रहने तक के दो हिस्से हो चुके हैं। बहस के दौरान जब मां पुष्पा शिवहरे ने गुस्से में कह दिया कि तुम दोनों के लिए मैं मर गई और मेरे लिए तुम दोनों मर गए हो, तो बेटे भरत ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए अपना मुंडन करा लिया और सोशल मीडिया पर मां-बहन को मृत बताते हुए पोस्ट डाल दी।

थाने पहुंची मां-बहन, भाई पर लगाए मारपीट के आरोप

पीडि़त मां पुष्पा शिवहरे और बहन सोनम ने बमीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोनम का आरोप है कि भाई भरत जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट करता है। उधर, भरत का तर्क है कि वह अपने पिता को जेल जाने से बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है और परिवार के अन्य सदस्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे, जिससे आहत होकर उसने भावावेश में यह कदम उठाया।पुष्पा शिवहरे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भरत शिवहरे और उसके पिता वृंदावन शिवहरे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पारिवारिक और जमीनी विवाद है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग