
Chandla Silgaon School (चंदला के सिलगांव स्कूल में विस्फोट Photo Source- Input)
School Explosion :मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले चंदला थाना इलाके के सिलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक संदिग्ध पटाखा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि 22 जून को विद्यालय परिसर में रुकी एक बारात के दौरान इस्तेमाल किया गया पटाखा स्कूल परिसर में ही छूट गया था, जिसे बच्चों ने खेल-खेल में उठा लिया और उसके फटने से हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, 24 जून को स्कूल पहुंचे 8 वर्षीय कालका दीन पिता कल्लू राजपूत और उसका साथी राहुल पिता इंद्र बहादुर राजपूत परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक लावारिस बम जैसी वस्तु पर पड़ी। दोनों बच्चे उसे उठाकर स्कूल की दूसरी जर्जर इमारत की ओर ले गए। छेड़छाड़ करते ही उसमें जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
परिजन का दावा है कि, धमाका इतना तेज था कि स्कूल भवन की छत में भी दरारें आ गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय परिसर की जांच की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
घटना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में अवैध और खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल, विद्यालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बारात में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
Published on:
27 Jun 2026 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
