छतरपुर की तिलवा पंचायत के कटिया गांव के रहनेवाले हरगोविंद ने बताया कि आठों हीरों को पन्ना के हीरा संग्रहालय में जमा करा रहे हैं। नीलामी के बाद हमें इनके पैसे मिल जाएंगे। हरगोविंद यादव ने बताया कि एक हीरा पहले भी मिला था, लेकिन उसकी कीमत मात्र एक लाख रुपए थी।