छतरपुर

Crime News : बदमाश बना हैवान! बुआ के घर चोरी करने गए बदमाश ने भतीजे को 26 बार चाकुओं से गोदा

Chhatarpur Crime News : एमपी के छतरपुर से इंसनियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें चोरी करने घुसे एक बदमाश ने 12 साल के मासूम पर 26 बार चाकूओं से वार किया है।

2 min read
Mar 16, 2024
chhatarpur_crime_news.jpg

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक बदमाश ने 12 साल के मासूम के ऊपर 26 बार चाकूओं से वार कर दिया।इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि, बच्चा बदमाश के बुआ के घर चोरी करने से रोकने की कोशिश कर रहा था।


मामला छतरपुर के सिविल लाइन थाना के बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 साल के समर की मां का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था।उसके पिता राजेश गांव में रहकर खेती करते हैं। समर और उसकी बहन अपनी बुआ के साथ रहते हैं। बुआ सरकारी शिक्षक है। बुआ समान खरीदने गई हुई थी। घर पर समर अकेला था। जिसका फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाला नशेड़ी अरबाज घर में चोरी करने के लिए घुस आया।समर ने उसे देखते ही विरोध शुरू कर दिया।जिसको लेकर अरबाज को गुस्सा आ गया और उसने समर पर चाकुओं के 26 वार कर दिए।अरबाज बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया। समर के शरीर से खून बहने लगा। कुछ देर के बाद बुआ के घर रहने वाला किरायेदार घर लौटा तो उसने समर को खून से लथपथ देखा।आनन-फानन में उसने डायल 100 में फोन किया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची।


समर को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। समर की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उसके पेट,गले और सीने में चाकुओं के गहरे निशान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उसके फेफड़े फट चुके हैं। हम उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।बच्चे को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। एसपी अमित सांघी ने पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करने को कहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Updated on:
16 Mar 2024 03:10 pm
Published on:
16 Mar 2024 03:09 pm
Also Read
View All
आसमान से बरसने वाली मौत पर देश के 48 आधुनिक सेंसरों की पैनी नजर, बिजली कडकऩे से 30 मिनट पहले साधारण एसएमएस से अलर्ट करेगा दामिनी ऐप

देश के सबसे गर्म जिले का अधूरा हीट एक्शन प्लान: एडवाइजरी और पानी सप्लाई तक सीमित रहा प्रशासन, सडक़ों पर मिस्टिंग मशीन से फुहारा छोडऩे के बजाए डिवाइडर के पौधों की होती रही सिंचाई; खजुराहो समेत 14 निकायों में मशीनें तक नहीं

MP के छतरपुर में मां ने PUBG खेलने से रोका तो युवक ने पीया जहर, कांपने लगा शरीर

खनिज माफिया की दुस्साहसिक करतूत- यूपी बॉर्डर पर लगे हाईटेक ई-गेट के काटे केबल; सीसीटीवी में दिखे 4 नकाबपोश, एफआईआर दर्ज

छतरपुर में एमसीएक्स व्यापारी आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट के आधार पर 6 सटोरियों व कर्जदारों पर एफआईआर दर्ज; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश