20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राचीन चौसठ योगिनी मंदिर खजुराहो में सिटी वॉक

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में शनिवार को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सिटीवॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया।  

less than 1 minute read
Google source verification
प्राचीन चौसठ योगिनी मंदिर खजुराहो में सिटी वॉक

प्राचीन चौसठ योगिनी मंदिर खजुराहो में सिटी वॉक

खजुराहो . अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में शनिवार को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सिटीवॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। डिवाइन पाथ आफ खजुराहो थीम पर वाक लीडर अनुराग शुक्ला ने खजुराहो के सुप्रसिद्ध चौसठ योगिनी मंदिर का भ्रमण कराया और ऐतिहासिक, आध्यात्मिक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि यह मंदिर खजुराहो के सुप्रसिद्ध सभी मंदिरों से प्राचीन है भगवान शिव द्वारा अमरनाथ की गुफा में माता पार्वती के शरीर का 64 स्थानों पर स्पर्श किया गया जहां से चौसठ योगिनी प्रगट हुई। उन्होंने बताया कि योगिनी का अर्थ महिला योगी से है। तंत्र पूजा में इनका विशेष महत्व है। पहले यहां अघोरी बाबा पाठ पूजा करते थे, जहां अन्य लोगों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित था बाद में धीरे-धीरे यह क्रियाएं दूर होती गई। उन्होंने चौसठ योगिनी मंदिर के बारे में और बहुत सारी जानकारी दी तथा कुछ समय के लिए सभी लोगों को वहां ध्यान भी कराया। जनपद सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी ने सिटी वॉक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लखन लाल असाटी, बीके तिवारी पीके अवस्थी, एमबी चौधरी, हेमंत, सुमन कुमार, अवधेश कौशिक, ओम प्रकाश पटेल,बलबीर गौतम, अंशु अवस्थी, प्रयाग जैन, प्रणव बंगाली सहित स्थानीय नागरिक, कर्मचारी उपस्थिति थे। इस दौरान हैप्पीनेस के लिए राज्य आनंद संस्थान की गतिविधि आइस ब्रेकर का भी लोगों ने खूब आनंद लिया।