11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी छाए रहेंगे बादल, पहाड़ों में बर्फवारी से एक सप्ताह बाद बढेगी ठंड

मौसम में बदलाव का एक नया दौर शुरू हो गया है। बादल छाए है, जो आगामी एक सप्ताह तक छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 15 नंबर से जिससे पहाड़ों पर 15 नवंबर के आसपास बर्फबारी होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
weather

सुबह उगते सूरज का नजारा

छतरपुर. मौसम में बदलाव का एक नया दौर शुरू हो गया है। बादल छाए है, जो आगामी एक सप्ताह तक छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 15 नंबर से जिससे पहाड़ों पर 15 नवंबर के आसपास बर्फबारी होने की संभावना है। वर्तमान में पचमढ़ी और अमरकंटक ठंडे शहरों में शुमार हैं, लेकिन जैसे ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, पहाड़ों की ठंड मैदानों में दस्तक देगी। नौगांव व खजुराहो जैसे क्षेत्र में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट आएगी। अभी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

बादल छंटने पर रात का तापमान तेजी से गिरेगा


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर के तीसरे चौथे सप्ताह तक तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जो ठंडक नहीं दे रही है, लेकिन उत्तर- पश्चिमी हवाएं आते ही छतरपुर जिले में तापमान तेजी से गिरेगा मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद सुबह और शाम में धुंध व कोहरा भी दिखाई दे सकता है।

बर्फवारी के बाद बढेगी ठंड


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पहाड़ों में बर्फबारी होने के बाद मध्य प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ती है। पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखें तो नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरना शुरू होता है और यही ट्रेंड इस बार भी देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में बदलते मौसम के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

गेहूं की बोवनी के लिए मौसम अनुकूल


मध्यप्रदेश में बोवनी का सीजन चल रहा है। 20 अक्टूबर के बाद किसान चने की बोवनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब वह गेहूं की बोवनी भी कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच है, जो गेहूं की बोवनी के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना गया है। एमपपी में सवा लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। किसान इसके लिए तैयार हैं।