19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुकिंग होने के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रहा सिलेंडर, एंजेसियों में स्टॉक से तीन गुना बढ़े उपभोक्ता

ओवर लोड होने से सर्वर भी कर रहा है परेशान,टंकियों की सीमित संख्या होने के साथ दिन में मानक के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है, लेकिन भीड़ अधिक होने से लोगों को इंतजार करना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
rasoi gas

रसोई से गायब सिलेंडर

शहर में एलपीजी गैस की समस्या लगातार आ रही है। कभी सर्वर न मिलने से ओटीपी परेशानी बन रहा था, अब एक नई मुसीबत यह आ गई है कि एजेंसी में बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर समय से नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की संख्या तीन गुना बढ़ गई है, जिससे स्टॉक से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। टंकियों की सीमित संख्या होने के साथ दिन में मानक के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है, लेकिन भीड़ अधिक होने से लोगों को इंतजार करना पड़ता है।

कई जगहों पर ओटीपी भी बन रही समस्या

एजेंसी में कई लोगों को अब नई समस्या यह हो रही है कि लोगों को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियम और सख्त कर दिए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरी बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा, जो पहले 21 दिन था। शासन के इस फैसले और बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता और होटल संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


धूप में लाइन में लगे लोग


गैस को लेकर लोगों में कोहराम है और वे सुबह से ही लंबी लाइन में लगकर सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग होने में समस्या जा रही है और ओटीपी नहीं आ रहा है। इसके अलावा सर्वर की समस्या भी देखने को मिल रही है। वहीं गैस की कालाबाजारी बढ़ गई है। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया। कालाबाजारी करने वाले घरेलू गैस का स्टॉक कर रहे हैं और अवैध रूप से 900 का सिलेंडर 1500 से लेकर 2 हजार तक में बेच रहे हैं।

भरा हुआ सिलेंडर भी ले गए चोर

शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और राशन सहित रसोई का भरा हुआ गैस सिलेंडर तक चुरा लिया।जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी के उपचार के लिए ग्वालियर रवाना हुए थे। रविवार को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।

राशन तक नहीं छोड़ा

पीड़ित हरनाम सिंह ने बताया कि चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, जिसमें 10 तोला चांदी की अठन्नी, मंगलसूत्र, पायल, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं, पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए। चोरों की हिमाकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे रसोई में रखा भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, साइकिल, प्रेस, दो चश्मे और घर में रखा राशन (5 किलो चावल, 5 किलो मूंग दाल, 5 किलो अरहर दाल, 5 किलो रिफाइंड तेल और 3 किलो निरमा) भी समेट ले गए।

इनका कहना है

सिलेंडर की बुकिंग हो रही है और लोगों को टंकी दी जा रही है। भीड़ अधिक होने से एक या दो दिन में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मनोज जैन, गैस एजेंसी संचालक

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग