दरअसल, महाराष्ट्र में रामगिरी महाराज द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है, जिसे लेकर मुस्लिम समाज विरोध व्यक्त कर रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को समुदाय के लोग इकट्ठे होकर छतरपुर में एफआईआर की मांग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे थे। यहां देखते ही देखते पुलिस और समुदाय के लोगों में क्या बात हुई कि, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और कुछ ही देर में मौके पर पथराव शुरु हो गया। इस पथराव में कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर के सिर और हाथ में चोट लगी, जबकि सिपाही भूपेंद्र कुमार प्रजापति के सिर और एसएएफ के जवान राजेंद्र चढ़ार के भी सिर में चोट लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।