21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Shiva Temple Cobra Snake: प्राचीन शिव मंदिर में लोगों ने शिवलिंग से काला नाग को लिपटा देखा तो कुछ ही देर में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई, करीब दो घंटे बाद अपने आप मंदिर से चला गया नाग।
2 min read
Google source verification
chhatarpur

cobra seen on shivling at ancient shiva temple devotees gather, शिवलिंग पर लिपटा रहा काला नाग (Source-Patrika)

Chhatarpur Shiva Temple Cobra: मध्यप्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर में हुई एक घटना दिनभर चर्चाओं का विषय बनी रही। जब कुछ लोग सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शिवलिंग से लिपटा हुआ एक काला नाग देखा। मंदिर में शिवलिंग पर नाग के लिपटे होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

फन फैलाए बैठा था नाग

छतरपुर शहर के गंगा सागर स्कूल के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक काले नाग के शिवलिंग पर आकर लिपटने की घटना दिनभर चर्चाओं में रही। मंगलवार को सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शिवलिंग पर लिपटे हुए सांप को देखा। काला नाग शिवलिंग से लिपटकर फन फैलाए बैठा हुआ था। नाग के द्वारा शिव का श्रंगार किए जाने का दृश्य देख श्रद्धालु हैरान रह गए और बम-बम भोले और जय शिव शंकर के उद्घोष से मंदिर गूंज उठा।

करीब दो घंटे तक शिवलिंग से लिपटा रहा नाग

शिव मंदिर में शिवलिंग से नाग के लिपटे होने की खबर जब शहर के लोगों को लगी तो कुछ ही देर में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया और बाहर से ही भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर में मौजूद लोगों ने अन्य श्रद्धालुओं से भी सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। करीब दो घंटे बाद नाग शिवलिंग पर लिपटा रहा और फिर अपने आप मंदिर से बाहर निकल गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने इस घटना को भगवान शिव और नागराज के विशेष संबंध का प्रतीक बताते हुए इसे दुर्लभ संयोग माना।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

यहां यह भी बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग