5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर ने कलक्ट्रेट का किया आकस्मिक निरीक्षण, 132 अधिकारी कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

नोटिस जारी कर दिया एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, जी-20 में प्रशासकीय अधिकारियों की व्यस्तता का उठाया लाभ

less than 1 minute read
Google source verification
,

कलक्टर ने कलक्ट्रेट का किया आकस्मिक निरीक्षण, 132 अधिकारी कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित,कलक्टर ने कलक्ट्रेट का किया आकस्मिक निरीक्षण, 132 अधिकारी कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

छतरपुर. कलक्टर संदीप जीआर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट केंपस में स्थित विभिन्न शाखाओं का सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के १३२ कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिसपर कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और कार्रवाई करते हुए सभी १३२ अधिकारी कर्मचारी अधिकारी को नोटिस थमाते हुए एक दिन के वेतन काटने के लिए कहा है।
गुरुवार को कलक्टर संदीप जीआर द्वारा सुबह 10:30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस आकस्मिक निरीक्षण में दस- बीस या पचास नहीं, बल्कि पूरे 132 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस आकस्मिक निरीक्षण से कलक्ट्रेट छतरपुर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कार्यालय कलक्टर की भू-अभिलेख शाखा के 27 कर्मचारी सौरभ आदिवासी, जयप्रकाश शुक्ला, गोविंद प्रसाद गुप्ता, अनिल खरे, रामअनंदे सिंह, पूजा पाठक, नीरज पटेरिया आदि सहित पटवारी अंजनी पटेल, अनिल रूसिया, अभिषेक त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। कलक्टर कार्यालय के 42, कार्यालय सहायक जिला आबकारी के 13, जिला पेंशन कार्यालय के 16, जिला कोषालय अधिकारी सहित 21, आदिम जाति कल्याण के 8, कार्यालय भू-प्रबंधन के 5 अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को तय दिवस में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों के जी-20 समिट में व्यस्त होने का अनाधिकृत लाभ इन कर्मचारियों द्वारा उठाया गया और वह लापरवाह होकर नियत समय 10 बजे कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। कलक्टर ने कर्मचारियों के इस आचरण से सिविल सेवा आचरण नियम के तहत गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित पाए गए अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी और बड़ी कार्रवाई की है। वहीं इस कार्रवाई के बाद विभिन्न कर्मचारी अधिकारी स्वास्थ्य खराब होने के कागजात बनवाने में जुट गए हैं।