जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली ही सूची में घोषणा
छतरपुर. जिले की 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैंै। पांच विधानसभा सीटों पर 2018 के उम्मीदवारों को ही दोबारा टिकट दिया गया है। इनमें तीन उम्मीदवार निवृतान विघायक है। कांग्रेस ने छतरपुर विधासभा सीट से आलोक चतुर्वेदी पज्जन, राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा,महाराजपुर से नीरज विनोद दीक्षित,बड़ामलहरा से रामसिया भारती, बिजावर से चरण सिंह यादव और चंदला आरक्षित सीट से हर प्रसाद अनुरागी के नाम की घोषणा की है। घोषित सीटों में 2 ब्राह्मण, 1 ठाकुर, 2 ओबीसी और एक दलित को टिकट मिली है। कांग्रेस ने पहली ही सूची में जिले के सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
टिकट पाने वालों की ये थी 2018 में स्थिति
छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी को 2018 के विधानसभा चुनाव में ६५७७४ वोट मिले जबकि भाजपा की अर्चना सिं को 62279 वोट मिले। इस तरह आलोक चतुर्वेदी 3495 वोट से विजयी रहे। इसी तरह महाराजपुर सीट से कांग्रेस के नीरज दीक्षित को 52461 वोट व भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को ३८४५६ वोट प्राप्त हुए। नीरज 14005 वोट के अंतर से जीते। राजगनर सीट से विक्रम सिंह नाती राजा ४०३62 वोट पाकर भाजपा के अरविंद पटेरिया को मिले ३९६३० वोटों के मुकाबले 732 वोट से चौथी बार चुनाव जीते। कांग्रेस ने छह में से तीन पर जिताऊ उम्मीदवारों पर दाव लगाया है।
जानिए उम्मीदवारों की शिक्षा व व्यवसाय
छतरपुर से 63 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार आलोक चतुर्वेदी स्नातक है और कृषि व व्यवसाय उनकी आमदनी का जरिया है। इसी तरह 52 वर्षीय विक्रम सिंह नातीराजा कृषि व समाजसेवा से जुड़े है। उन्होंने पंजाब से मैट्रिक पास की है। महाराजपुर से 36 वर्षीय नीरज दीक्षित १२ वी पास हैं। बड़ामलहरा से ३९ वर्षीय धार्मिक प्रवचनकर्ता रामसिया भारती को टिकट दी गई है। उन्होंने एमपी बोर्ड से 12वीं की है।
भाजपा ने दो सीटों पर नही की अभी तक घोषणा
वहीं भाजपा ने जिले में अभी भी 2 विधानसाभा सीटों चंदला और बिजावर पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इन सीटों में कांग्रेस ने बिजावर से चरण सिंह यादव को तो वहीं चंदला से दो बार उम्मीदवार रह चुके हर प्रसाद अनुरागी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अभी तक छतरपुर से ललिता यादव, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, राजनगर से अरविंद पटेरिया और बड़ामलहरा से प्रद्युम्न लोधी को टिकट दिया है।