15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैत मनोज केवट को एक बंदूक व 4 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Dacoit Manoj Kewat arrested with a gun and 4 cartridges

less than 1 minute read
Google source verification
Dacoit Manoj Kewat arrested with a gun and 4 cartridges

Dacoit Manoj Kewat arrested with a gun and 4 cartridges

छतरपुर. पन्ना, छतरपुर और बांदा जिले में कुख्यात रहे अपराधी रामअवतार केवट के साथ मनोज पटेल को हिनोता थाना पुलिस की टीम द्वारा नदी के पुल से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से अवैध बंदूक सहित करतूश भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार तीन जिलो का कुख्यात बदमाश रामअवतार केवट निवासी केवटरा महता पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ जैसे एक दर्जन अपराध छतरपुर, पन्ना, बांदा जिलों में चल रहे हैं। जिसे उप निरीक्षक जसवंत राजपूत व उनकी टीम द्वारा करीब 1 वर्ष पूर्व गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके हर जुर्म में साथ रहा साथी मनोज केवट फरार चल रहा था। जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त बदमाश मनोज केवट उर्फ मन्ना पिता शम्भू केवट (35) निवासी ग्राम बंजारी केवटरा, कोई बड़ी घटना करने की फिराक में है। जिसको रविवार की सुबह करीब 6 बजे केन नदी पुल के पास से एक नली लोहे की 12 बोर की अवैध बंदूक व चार जिंदा कारतूस जिसकी कीमत करीबन 15 हजार 800 रुपए के साथ में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलती पहुंची टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार बरामद किया गया।


बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग