
Same Sex Marriage in Bageshwar dham: (photo: Patrika)
Same Sex Marriage: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह रचा लिया। दोनों युवतियों के बीच 5 साल से चल रही प्रेम कहानी इस मोड़ पर आएगी लेकिन इस प्रेम कहानी के बाद परिवार के विरोध ने थाने में हंगामे की स्थितियां बना दी। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती की मां उसकी जमकर पिटाई करती नजर आ रही है। लेकिन वो टस से मस नहीं हुईं। उसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने में सुरक्षित बैठा लिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय अंजली रैकवार और 21 वर्षीय मोहिनी कुशवाहा के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अंजली का कहना है कि दोनों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम जाकर आपसी सहमति से विवाह कर लिया और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
वहीं जब इस शादी की जानकारी मोहिनी के परिजनों को हुई, तो वे इस रिश्ते से बेहद नाराज हो गए। परिजनों ने पहले मोहिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बाद में जब दोनों युवतियां थाने पहुंचीं, तो मोहिनी के परिजन भी वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।
इस दौरान थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और नौबत ये आई कि हंगामा हो शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवतियों को थाने के अंदर सुरक्षित रखा और परिजनों से शांति के लिए समझाइश की।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। भारत में समलैंगिक संबंधों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता के तहत मान्यता है, लेकिन समलैंगिक विवाह को अभी पूर्ण कानूनी मान्यता नहीं मिली है।
बता दें कि एमपी में समलैंगिक विवाह का यह पहला या नया मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थितियों में परिवार को यह समझ नहीं आता कि इस रिश्ते को अपनाया कैसे जाए?
Updated on:
15 Jan 2026 12:48 pm
Published on:
15 Jan 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
