26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर- बारिश में भीगे चावल का ठेकेदार से वसूला जाएगा शुल्क

यदि बरसात से बचाव का किया जाता है इंतजाम तो नहीं होता भारी मात्रा में चावल गीला

less than 1 minute read
Google source verification
खबर का असर- बारिश में भीगे चावल का ठेकेदार से वसूला जाएगा शुल्क

खबर का असर- बारिश में भीगे चावल का ठेकेदार से वसूला जाएगा शुल्क

हरपालपुर. हरपालपुर के रैक पॉइंट में जिले के गरीबों के लिए आया पीडीएस का चावल बारिश में भीगने से खराब हो गया। मामले में पत्रिका द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रदुम सिंह लोधी ने मामला संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे रैक पॉइंट पर चावल ठेकेदार की लापरवाही के कारण गीला हुआ है। ऐसे में ठेकेदार से खराब हुए माल का शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि यदि बरसात से बचाव का किया जाता इंतजाम तो भारी मात्रा में चावल गीला नहीं होता। साथ ही मामले में उन्होंने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

गौरतलब है कि शनिवार को दिन रात में हुई झमाझम बारिश में हरपालपुर रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट पर खुले में रखा 26 सौ टन चावल बारिश में भीग गया। इसमें 50 हजार बोरी चावल शनिवार सुबह ६ बजे मध्यप्रदेश के मंडला जिले की मां शारदा राइस मिल से छतरपुर जिले में राशन की दुकानों पर पीएम कल्याण योजना पीडीएस के तहत गरीबों में वितरण के लिए भेजा गया था।

मंडला से आई 42 बोगियों की मालगाड़ी में 50 हजार बोरी चावल परिवहन ठेकेदार द्वारा मालगाड़ी से उतार कर रैक पॉइंट पर डंप करा दिया था। लेकिन बारिश से बचाब के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों व परिवहन ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए वहांपर कोई इंतजाम नहीं किए थे। जिससे बारिश में चावल की बोरियां पूरी तरह पानी में भीग गई। हालांकि की बारिश से बचाव के लिए चावल की बारियों पर कवर डाले गए थे। लेकिन वह नाकाफी थे।