25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी देवालयों में पूजा हो, इसके लिए होंगे प्रयास : मोहन

मतंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वादभाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी साथ पहुंचे, बोले- भगवान का आशीर्वाद लेकर चुनाव की शुरुआत की

2 min read
Google source verification
जलाभिषेक करते हुए

जलाभिषेक करते हुए

छतरपुर. महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे और मतंगेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर महादेव का मन से, वचन से, कर्म से पूजन अभिषेक किया है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हमारे सारे देव स्थान, जो शहर में हो गांव में हो या वन में हों, हर जगह जीवंत इकाई के रूप में विधिवत पूजा हो। यह हमारे संस्कार के केंद्र बनें।
उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है मतंगेश्वर महादेव उसमें सबसे पहले आते हैं। जिसकी अलग ही पहचान है। देश क्या दुनिया में इसकी पहचान है। हमने मतंगेश्वर मंदिर के नवीनीकरण का फैसला लिया है। इसके साथ खजुराहो क्षेत्र के ही सभी देवालयों में पूजा हो इसके लिए पुरात्तव विभाग के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। मतंगेश्वर महादेव के सामने नंदी गृह का अभाव है। कोशिश करेंगे नदी की स्थापना हो।

महाकाल लोक की तरह बनाएंगे :
उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की तरह खजुराहो में जो भी हो सकता है, उसका प्रयास किया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या के हालात बदले, भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उज्जैन में महाकाल महाकाल लोक बना तो खजुराहो का क्यों नहीं होगा। खजुराहो नंबर वन है। हम सब का आदर व श्रद्धा का केंद्र है।

नुकसान की होगी भरपाई
मुख्यमंत्री ने काह कि असमय पानी ओला से किसानों का जो नुकसान हुआ है। अभी भी किसी भी किसान का एक रुपए भी नुकसान हुआ तो सरकार उसकी भरपाई करेगी। लोकसभा चुनाव के शंखनाद पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर इशारा कर दिया। वहीं, इस अवसर पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मतंगेश्वर भगवान के दर्शन कर लोकसभा चुनाव की आज से शुरुआत कर दी है। जनता का आशीर्वाद है, भगवान से आशीर्वाद मांगा है, कि प्रदेश की 29 में से 29 सीटों पर कमल खिले। हमारी सरकार ने खजुराहो, बुंदेलखंड में विकास कार्यों की श्रंखला शुरू की है। नए मध्यप्रदेश गढ़नेे का काम शुरू किया है। खजुराहो लोकसभा सीट पर इस बार इतिहास बनेगा।