26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा परिणाम घोषित: 5वीं में 93.78 और 8वीं में 92.27 प्रतिशत रहा जिले का औसत रिजल्ट

लवकुशनगर ब्लॉक 97.48 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले में सबसे ऊपर रहा। वहीं बिजावर 96.90 प्रतिशत के साथ दूसरे और बकस्वाहा 95.73 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

2 min read
Google source verification
deo office

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड पैटर्न परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छतरपुर जिले का समग्र प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जिसमें 5वीं कक्षा के 93.78 प्रतिशत और 8वीं कक्षा के 92.27 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के सभी 8 ब्लॉकों में लवकुशनगर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 5वीं: लवकुशनगर टॉप पर, ईशानगर में सर्वाधिक ए ग्रेड

कक्षा 5वीं के परिणामों पर नजर डालें तो जिले भर में कुल 43164 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 38578 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 36179 उत्तीर्ण हुए। लवकुशनगर ब्लॉक 97.48 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले में सबसे ऊपर रहा। वहीं बिजावर 96.90 प्रतिशत के साथ दूसरे और बकस्वाहा 95.73 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। विशेष बात यह है कि ईशानगर ब्लॉक के सबसे अधिक 1691 छात्रों ने ए और ए प्लस ग्रेड हासिल किया है।

कक्षा 8वीं: लवकुशनगर और बिजावर का दबदबा बरकरार

कक्षा 8वीं में भी लवकुशनगर ब्लॉक 97.38 प्रतिशत परिणाम के साथ जिले में अव्वल रहा। यहां शामिल हुए 3514 छात्रों में से 3422 छात्र सफल रहे। बिजावर ब्लॉक 96.78 प्रतिशत के साथ दूसरे और बारीगढ़ 93.60 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 8वीं कक्षा में ईशानगर ब्लॉक के सर्वाधिक 2768 विद्यार्थियों ने ए और ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ब्लॉकवार प्रदर्शन की स्थिति (पास प्रतिशत में):

ब्लॉक का नाम कक्षा 5वीं (रिजल्ट %) कक्षा 8वीं (रिजल्ट %)
लवकुशनगर 97.48 97.38

बिजावर 96.90 96.78

बक्सवाहा 95.73 90.80

बारीगढ़ 95.58 93.60

बड़ामलहरा 93.58 87.50

नौगांव 93.11 88.95

राजनगर 92.29 91.94

ईशानगर 90.76 92.84

बड़ामलहरा और नौगांव पिछड़े

परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि कक्षा 8वीं में बड़ामलहरा ब्लॉक का प्रदर्शन जिले में सबसे कम (87.50 प्रतिशत) रहा है। वहीं नौगांव ब्लॉक भी 88.95 प्रतिशत के साथ निचले क्रम में दर्ज किया गया है। जिले के कुल प्रदर्शन की बात करें तो 5वीं में 6621 और 8वीं में 10079 विद्यार्थियों ने ए और ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।