छतरपुर. नगर पालिका परिषद की ओर से बीते कई वर्षों से हर वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों में डस्टबिन रखवाए जा रहे हैं। लेकिन यह डस्टबिन कुछ ही समय में चोरी हो रहे हैं या फिर खराब हो रहे हैं। जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और लोग सड़कों पर ही कचरा फैक रहे हैं। ऐसे में शहर में गंदगी फैल रही है।
शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नगर पालिका द्वारा हर वर्ष कई अभियान चलाए जाते हैं और लाखों कराड़ों रुपए की सामग्री खरीदी जा रही है। लेकिन धरातल में इसका लाभ लोगों को कम मिल पा रहा है। नगर पालिका द्वारा बीते २ वर्षों में बडी संख्या में डस्टबिन खरीदे और इनको वार्डों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में लगाया गया। जिससे लोगों द्वारा कचरा इन्हीं में डाला जाए। डस्टबिन लगने के बाद से लोगों ने इनमें कचरा डाला गया। लेकिन समय से इनकी सफाई नहीं होने और कचरे में आग लगाने से यह जल्द की खराब हो गए। इसके साथ ही दर्जनों स्थानों से डस्टबिन टूटने के चलते चोरी हो गए। कुछ डस्टबिन स्टैंड से टूटने की जानकारी होने पर नगर पालिका द्वारा कार्यालय में ले आए और यहां से गायब हो गए। बीते दो वर्षों में दर्ज स्थानों में लगे डस्टबिन स्टैंड से निकल कर चोरी हुए हैं। जिसको लेकर न तो उस स्थान पर दूसरे डस्टबिन लगावए गए और न ही इसको लेकर जाचं या कार्रवाई की गई। जिससे नगर पालिका द्वारा की गई भारी भरकम राशि से लगवाए गए डस्टबिन का लाभ लोगों को नहीं मिल सका।
नगर पालिका से गायाब हुए डस्टबिन
बीते वर्ष नगर पालिका द्वारा स्टीन के गोल डस्टबिन स्टैंड सहित करीब २५० सें अधिक स्थानों में लगवाए थे। जिसके करीब २ माह में ही यह डस्टबिन स्टैंड से अलग हो गए। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका द्वारा करीब ८० डस्टबिन कार्यालय में रखवाए थे। लेकिन वह वहां से अब गायब हैं। इसके साथ ही अन्य डस्टबिन लोगों ने चोरी कर लिए।