
कोहरे में सडक़
छतरपुर. मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान सडक़ दुर्घटनाओं में वृद्धि होने का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि कोहरे में वाहन चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यातायात पुलिस के मुताबिक, सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण 20 प्रतिशत तक वाहन दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस बढ़ती दुर्घटना दर को देखते हुए, खासतौर पर दिसंबर और जनवरी में सडक़ों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शहर के यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत बताते हैं कि सर्दियों में घने कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। यह स्थिति दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। बुंदेलखंड में दिसंबर और जनवरी के महीनों में कोहरा इतना घना हो सकता है कि विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक सीमित हो जाती है, जिससे ड्राइविंग खतरनाक हो जाती है। ऐसे में सडक़ पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ खास सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
7.पार्किंग के दौरान सावधानी
अगर आप कोहरे में सडक़ पर गाड़ी पार्क करने जा रहे हैं, तो इसे साइडलाइन से दूर और सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। अगर कोई इमरजेंसी हो, तो पार्किंग और हेजार्ड लाइट को ऑन जरूर रखें।
यातायात पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष आग्रह किया है कि वे सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करें, क्योंकि कोहरे और धुंध के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इन सावधानियों को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षित ड्राइविंग करने से सर्दियों में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। आगामी सप्ताह में यदि कोहरा और घना होता है तो ड्राइविंग के दौरान इन नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
Published on:
28 Dec 2024 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
